Tablet Computer क्या है? विशेषताएँ, उपयोग, फायदे और नुकसान - Tablet Computer in Hindi

 Tablet Computer

नमस्‍कार दोस्‍तो 

क्‍या आपने कभी ऐसा कंप्‍यूटर देखा है जिसे चलाने के लिए भारी-भरकम सीपीयू अलग कीबोर्ड या माउस की जरूरत नहीं पड़ती है? आज हम टैबलेट कंप्‍यूटर के बारे में बा करने जा रहे है। 

टैबलेट कंप्‍यूटर एक पोर्टेबल कंप्‍यूटर है जिसे आप आसानी से कहीं भी ले जा सकते है और इसकी स्‍क्रीन को छूकर चला सकते है। तो, आखिर टैबलेट कंप्‍यूटर क्‍या है? इसके क्‍या इस्‍तेमाल हैं? इसके क्‍या फायदे और नुकसान हैं?  इस ब्‍लॉग पोस्‍ट में हम आपको Tablet Computer in Hindi के बारे में बाताएगे कि यह क्‍या होता है। हम इसको समझते है। 

Tablet Computer in Hindi

टैबलेट कंप्‍यूटर क्‍या है? What is a Tablet Computer

टैबलेट कंप्‍यूटर एक पोर्टेबल कंप्‍यूटर है जिसे टचस्‍क्रीन के जरिए कंट्रोल किया जात है। साइज के मामले में यह लैपटॉप से छोटा लेकिन स्‍मार्टफोन से बड़ा होता है। आमतौर पर टैबलेट में एक बड़ी टचस्‍क्रीन होती है, जिससे यूजर्स ऐप्‍स चला सकते हैं, इंटरनेट ब्राउज कर सकते हैं, वीडियो देख सकते हैं, ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं और कई दूसरे कंप्‍यूटर काम कर सकते हैं। 

Tablet Computer in Hindi

टैबलेट एक छोटा कंप्‍यूटर है जिसमें की-बोर्ड या माउस का प्रयोग नहीं होता है। इसमें इनपुट के लिए स्‍टाइलस, पेन या टच स्‍क्रीन तकनीक का प्रयोग होता है। टैबलेट में डाटा डालने के लिए Virtual या On Screen Key Board का प्रयोग किया जाता है। इसे वायेरलेस नेटवर्क द्वारा इंटरनेट से भी जोड़ा जा सकता है। इसका प्रयोग स्‍मार्टफोन की तरह भी किया जा सकता है। 

Read More:-

टैबलेट कंप्‍यूटर का प्रयोग हाथ में रखकर किया जाता है। इसे Hand Held computer भी कहा जाता है। Apple कंपनी का आईपैड i Pad टैबलेट कंप्‍यूटर का एक उदाहरण है। 

Tablet Computer in Hindi

टैबलेट कंप्‍यूटर की विशेषताएं

टैबलेट कंप्‍यूटर की कुछ विशेषताएं इस प्रकार है

1.  टैबलेट कंप्‍यूटर की सबसे महत्‍वपूर्ण विशेष्‍ज्ञता इसकी टचस्‍क्रीन है। यूजर स्‍क्रीन को छूकर कई तरह के काम कर सकते है। 

2.  टैबलेट कंप्‍यूटर को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। 

3.  लैपटॉप और डेस्‍कटॉप की तुलना में, टैबलेट आमतौर पर हल्‍के होते हैं और कम जगह लेते हैं। 

4.  टैबलेट में रिचार्जेबल बैटरी होती है, इसलिए उन्‍हें लगातार पावर सप्‍लाई से कनेक्‍ट करने की जरूरत नहीं होती है। 

5.  टैबलेट में वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा होती है, और कई मॉडल मोबाइल नेटवर्क को भी सपोर्ट करते हैं। 

6.ज्‍यादातर टैबलेट में फ्रंट और रियर, दोनो कैमरे होते है। 

7.  टैबलेट पर अलग-अलग तरह के ऐप इंस्‍टॉल करके, यूजर शिक्षा, मनोरंजन, बिजनेस और अन्‍य कामों से जुड़े काम कर सकते हैं। 

Uses of Tablet Computer (उपयोग)

आज कल टैबलेट कंप्‍यूटर का इस्‍तेमाल कई क्षेत्रों में किया जाता है। 

1.  स्‍टूडेंट्स ऑनलाइन क्‍लाइ, ई-बुक्‍स, नोट्स, एजुकेशनल वीडियों और लर्निग ऐप्‍स के लिए टैबलेट का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। 

2.  बिजनेस में, टैबलेट का इस्‍तेमाल प्रेजेंटेशन, ईमेल, डॉक्‍यूमेंट्स और ऑनलाइन मीटिंग के लिए किया जाता है। 

3.  टैबलेट का इस्‍तेमाल फिल्‍में, वीडियो, म्‍यूजिक और गेम्‍स का मजा लेने के लिए किया जा सकता है। 

4.  टैबलेट यूजर्स को इंटरनेट पर जानकारी खोजने और वेबसाइट्स ब्राउजर करने की सुविधा देता है। 

5.  टैबलेट अलग-अलग ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और ऐप्‍स के जरिए ऑनलाइन शॉपिग की सुविधा देता है। 

Advantages of Tablet Computer (फायदे)

टैबलेट कंप्‍यूटर के फायदों के बारे में बा करते हैं। 

1.  आयानी से कहीं भी ले जाने की सुविधा (पोर्टेबिलिटी) टैबलेट को आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। 

2.  इस्‍तेमाल में आसानी टचस्‍क्रीन होन की वजह से इन्‍हें चलाना बहुत आसान होता है।

3.  छोटा साइज टैबलेट कंप्‍यूटर को रखने के लिए ज्‍यादा जगह की जरूरत नहीं होती है।

4.  बैटरी बेकअप टैबलेट बैटरी से चलते हैं इसलिए इन्‍हें अलग-अलग जगहों पर इस्‍तेमाल करना आसान होता है। 

5.  टैबलेट का इस्‍तेमाल वीडियों, म्‍यूजिक, गेम और दूसरी मल्‍टीमीडिया गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। 

टैबलेट कंप्‍यूटर के नुकसान (Disadvantages of Tablet Computer)

टैबलेट कंप्‍यूटर के कुछ नुकसान भी है।

1.  कुछ टैबलेट में डेस्‍कटॉप या लैपटॉप की तुलना में कमजोर हार्डवेयर होता है।

2.  लंबे समय तक टाइपिंग करने के लिए टचस्‍क्रीन की बोर्ड बहुत सुविधाजनक नहीं हो कसत है। 

3.  लैपटॉप और डेस्‍कटॉप की तुलना में टैबलेट की स्‍क्रीन छोटी होती है। 

4.  कुछ प्रोफेशनल साॅफ्टवेयर टैबलेट कंप्‍यूटर पर उपलब्‍ध नहीं होते हैं, या उनके फीचर्स सीमित हो सकते हैं। 

5.  बैटरी खत्‍म होने पर टैबलेट को चार्ज करने की जरूरत होती है। 

टैबलेट कंप्‍यूटर की पहचान 

  • टचस्‍क्रीन इंटरफेस 
  • पोर्टेबल और हल्‍का डिजाइन
  • रीचार्जेबल बैटरी 
  • वर्चुअल कीवोर्ड
  • ऐप्‍स और इंटरनेट का इस्‍तेमाल 

Tablet vs Smartphone vs Laptop

आधार

Tablet

Smartphone

Laptop

आकार

Smartphone से बड़ा

छोटा

सामान्यतः बड़ा

मुख्य Input

Touchscreen

Touchscreen

Keyboard/Touchpad

Portability

बहुत अच्छी

सबसे अधिक

अच्छी

Screen

बड़ी

छोटी

बड़ी

Typing

Virtual/External Keyboard

Virtual Keyboard

Physical Keyboard

उपयोग

Study, Media, Browsing आदि

Communication + Apps

Professional/Heavy Computing

 


निष्‍कर्ष

टैबलेट कंप्‍यूटर एक पोर्टेबल कंप्‍यूटर डिवाइस है जो मुख्‍य रूप से टचस्‍क्रीन से चलता हे। इसका इस्‍तेमाल पढ़ाई-लिखाई बिजनेस, मनोरंजन, इंटरनेट ब्राउजिंग और कई अन्‍य कामों के लिए किया जाता है। यह लैपटॉप के मुकाबले ज्‍यादा आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। और इसमें स्‍मार्टफोन से बड़ी स्‍क्रीन हाती है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.