Computer कैसे काम करता है? How does a personal computer work?

कंप्‍यूटर कैसे काम करता है? (How Does a Computer Work?) 

कंप्‍यूटर एक इलेक्‍टॉनिक मशीन है जो उपयोगकर्ता (User) से डेटा (Data)और निर्देश (Instructions) प्राप्‍त करता है। इसके बाद कंप्‍यूटर उस जानकारी को प्रोसेस 334 करके उपयोगी परिणाम देता है। यदि आवश्‍यकता हो, तो वह डेटा को भविष्‍य में उपयोग के लिए सुरक्षित 444 भी कर लेता है। यह पूरी प्रक्रिया कंप्‍यूटर के मुख्‍य भाग जैसे CPU (Central Processing Unit) Memory, Input Device और Output Devices की मदद से पूरी होती है। 

सरल शब्दों में, कंप्यूटर का कार्य चार मुख्य चरणों में पूरा होता है:

Input → Processing → Output → Storage

Computer कैसे काम करता है? How does a personal computer work?

कंप्‍यूटर कैसे काम करता है?  (Working of Computer)

कंप्‍यूटर के कार्य करने की प्रक्रिया को IPO Cycle (Input-Process-Output Cycle) कहा जाता है।

Computer कैसे काम करता है? How does a personal computer work?


1. Input ( इनपुट)

इनपुट वह प्रक्रिया है जिसमें उपयोगकर्ता कंप्‍यूटर को डेटा या निर्देशो को देता है। कंप्‍यूटर सीधे हमारी भाषा को नहीं समझता, इसलिए Input Devices की सहायता से जानकारी कंप्‍यूटर तक पहुँचाई जाती है। 

 Input Devices

  • Keyboard
  • Mouse
  • Scanner
  • Microphone
  • Webcam
  • Touch Screen
  • Barcode Reader

2. Processing (प्रोसेसिंग)

Processing इनपुट प्राप्‍त होने के बाद कंप्‍यूटर का सबसे महत्‍वपूर्ण भाग CPU (Central Processing Unit) उस डेटा को प्रोसेस करता है। CPU को कंप्‍यूटर का Brain (मस्तिष्‍क) कहा जाता है, क्‍योंंकि यही सभी गणनाऍं Calculations) तुलना (Comparisons) और निर्णय (Decisions) लेने का काम करता है। 

जब आप कंप्‍यूटर में कोई कार्य करते हैं, जैसे किसी संख्‍या का जोड़ का जोड़ करना, फाइल खोलना, फोटो एडिट करना या इंटरनेट पर जानकारी खोजना, तो CPU उस डेटा को बहुत तेज़ी से प्रोसेस करता है। प्रोसेसिंग के दौरान RAM (Random Access Memory) अस्‍थायी रूप से डेटा को अपने पास रखती है, जिसे कंप्‍यूटर तेज़ी से कार्य पाता है। 

CPU के मुख्‍य भाग 

(A) ALU (Arithmetic Logic Unit ) 

ALU का कार्य है:

  • जोड़ (+)
  • घटाव (-)
  • गुणा (×)
  • भाग (÷)
  • तुलना (>, <, =)

उदाहरण:
यदि आप 25 + 15 लिखते हैं, तो ALU इसका उत्तर 40 निकालता है।

2. Processing (प्रोसेसिंग)

Input प्राप्त होने के बाद कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग CPU (Central Processing Unit) उस डेटा को प्रोसेस करता है। CPU को कंप्यूटर का Brain (मस्तिष्क) कहा जाता है क्योंकि सभी गणनाएँ और निर्णय इसी के द्वारा किए जाते हैं।

CPU के मुख्य भाग

(A) ALU (Arithmetic Logic Unit)

ALU का कार्य है:

  • जोड़ (+)
  • घटाव (-)
  • गुणा (×)
  • भाग (÷)
  • तुलना (>, <, =)

उदाहरण:
यदि आप 25 + 15 लिखते हैं, तो ALU इसका उत्तर 40 निकालता है।

3. Output (आउटपुट)

आउटपुट वह डिवइस होती है। जिसमें कंप्‍यूटर, Processing पूरी होने के बाद प्राप्‍त परिणाम (Result) को उपयोगकर्ता के सामने प्रस्‍तुत करता है। दूसरे शब्‍दों में, जब सीपीयू किसी डेटा को प्रोसेस कर लेता है, तो उसका अंतिम परिणाम Output Devices की सहायता से दिखाई देता है। 

प्रोसेसिंग के बाद कंप्‍यूटर परिणाम उपयोगकर्ता को दिखाता है। 

 Output Decices: 

  • Monitor
  • Printer
  • Speaker
  • Projector

4. Storage (स्‍टोरेज)

Storage (स्‍टोरेज) वह प्रक्रिया है, जिसमें कंप्‍यूटर (Computer) Data, Information और  File  को भविष्‍य में उपयोग के लिए सुरक्षित करके रखता है। जब कोई कार्य पूरा हो जाता है और उसका उपयोगकर्ता उसे बाद में भी उपयोग करना चाहता है, तो कंप्‍यूटर उस डेटा को Storage Device में संग्रहित कर देता है। यदि कंप्‍यूटर में स्‍टोरेज न हो, तो हर बाद कंप्‍यूटर बंद होने पर सभी जानकारी मिट जाएगी। इसलिए स्‍टोरेज का मुख्‍य उद्देश्‍य महत्‍वपूर्ण डेटा को लंबे समय तक सुरक्षित रखना है, ताकि आवश्‍यकता पड़ने पर उसे दोबारा आसानी से खोला और उपयोग किया जा सकता है। 

Storage (स्‍टोरेज)

यदि डेटा को भविष्‍य के लिए सुरक्षित रखना हो, तो उसे Storage Device में सेव किया जाता है। 

Storage Devices: 

  • Hard Disk (HDD)
  • SSD
  • Pen Drive
  • Memory Card
  • CD/DVD

कंप्‍यूटर की कार्य प्रणाली (Working Cycle of a Computer)

        User
          │
          ▼
 +----------------+
 | Input Devices  |
 | Keyboard Mouse |
 +----------------+
          │
          ▼
 +----------------+
 |      CPU       |
 | Processing Unit|
 | ALU + CU       |
 +----------------+
          │
          ▼
 +----------------+
 |    Memory      |
 | RAM / ROM      |
 +----------------+
          │
          ▼
 +----------------+
 | Output Devices |
 | MonitorPrinter |
 +----------------+
          │
          ▼
 +----------------+
 | Storage Device |
 | HDD SSD USB    |
 +----------------+

घटक (Component)कार्य (Function)
Input Unitडेटा और निर्देश प्राप्त करती है।
CPUडेटा को प्रोसेस करता है।
Memory (RAM)प्रोसेसिंग के दौरान अस्थायी डेटा रखती है।
Storageडेटा को स्थायी रूप से सुरक्षित रखता है।
Output Unitपरिणाम उपयोगकर्ता को दिखाती है।

कंप्‍यूटर के कार्य करने की विशेषताऍं (computer working characteristics)

कंप्‍यूटर एक इलेक्‍टॉनिक मशीन है, जो अपनी तेज़ गति स्‍टीकता, विश्‍वसनीयता और बड़ी डेटा संग्रहण क्षमता के कारण आज जीवन के लगभग हर क्षेत्र में उपयोग किया जाता है। 
  • तेज़ गति (High Speed)
  • सटीक परिणाम (Accuracy)
  • बड़ी मात्रा में डेटा स्‍टोर करना (Storage)
  • लगातार बिना थके कार्य करना (Diligence)
  • स्‍वचालित कार्य (Automation)
विशेषताविवरण
उच्च गतिबहुत तेज़ी से कार्य करता है।
सटीकतासही निर्देश मिलने पर सही परिणाम देता है।
स्वचालनस्वतः कार्य करने में सक्षम।
बड़ी संग्रहण क्षमताबड़ी मात्रा में डेटा सुरक्षित रखता है।
विश्वसनीयतालगातार सही परिणाम देता है।
थकान रहित कार्यबिना थके लंबे समय तक कार्य करता है।
बहुउपयोगिताअनेक क्षेत्रों में उपयोग किया जाता है।
मल्टीटास्किंगएक साथ कई कार्य कर सकता है।
सुरक्षाडेटा को सुरक्षित रखने की सुविधा देता है।
संचार क्षमताइंटरनेट के माध्यम से जानकारी का आदान-प्रदान करता है।

निष्‍कर्ष (Conclusion)

कंप्‍यूटर  Input → Processing → Output → Storage के सिद्वांत पर कार्य करता है। सबसे पहले यह उपयोगकर्ता से डेटा प्राप्‍त करता है, फिर CPU उसे प्रोसेस करता है, परिणाम Output Device पर दिखाता है और आवश्‍यकता पड़ने पर डेटा को Storage Device में सुरक्षित रख देता है। यही प्रक्रिया कंप्‍यूटर को तेज, सटीक और विश्‍यसनीय बनाती है। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.