माइक्रोप्रोसेसर क्या है? माइक्रोप्रोसेसर का वर्गीकरण (Classification of Microprocessor) हिंदी में - Classification of Microprocessor in Hindi

माइक्रोप्रोसेसर क्‍या है? इसके प्रकार What is Microprocessor in Hindi

परिचय 

आज के आधुनिक युग में इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस के बारे मे जानना चाहते हो आपके पास एक सवाल जरुर आया होगा कि माइक्रोप्रोसेसर क्‍या है? इसका उपयोग इसका उपयोग हर एक डिवाइस में किया जाता है। 

माइक्रोप्रोसेसर का वर्गीकरण (Classification of Microprocessor) हिंदी में


सभी इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस के लिए माइक्रोप्रोसेसर जरुरी होता है इसे लाखो ट्राजिस्‍टारो को एकीकृत परिपथ के द्वारा बनाया जाता है आज के आधुनिक युग में कंप्‍यूटर स्‍मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्‍मार्ट टीवी, एटीएम, वॉशिंग मशीन, कार, रोबोट और अन्‍य इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों में माइक्रोप्रोसेसर का इस्‍तेमाल किया जाता है। यदि माइक्रोप्रोसेसर को किसी इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस का दिमाग कहा कहा जाए, तो बिल्‍कुल सही होगा, क्‍योकि यह सभी निर्देर्शो को प्रोसेस करके पूरे सिस्‍टम को नियंत्रित करता है। यह किसी भी इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस का सबसे महत्‍वपूर्ण भाग होता है, क्‍योंकि यही सभी निर्देशों को समझता है, और डेटा को प्रोसेस करता है और पूरे स्स्टिम को नियंत्रित करता है। 
माइक्रोप्रोसेसर लाखों और आधुनिक प्रोसेसरों में अरबों ट्रांजिस्‍टर  (Transistors) को एकीकृत परिपथ (Integrated Circuit-IC) पर जोड़कर बनाया जाता है। यह उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए इनपुट (Input) को प्रोसेस करता है, आवश्‍यक गणनाऍं करता है, तार्किक निर्णय लेता है और अंत में सही परिणाम (Output) प्रदान करता है। कंप्‍यूटर में CPU (Central Processing Unit) का मुख्‍य भाग माइक्रोप्रोसेसर ही होता है, जो मेमोरी, इनपुट और आउटपुट डिवाइस सहित सभी हार्डवेयर के कार्यों का समन्‍वय करता है। 

Defination of Microprocessor In Hindi

माइक्रोप्रोसेसर (Microprocessor) कंप्‍यूटर या अन्‍य किसी भी इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस का एक महत्‍वपूर्ण घटक है, जो उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देशों को प्राप्‍त करके उन्‍हे प्रोसेसर और क्रियान्वित भी करता है। इसे प्रोसेसर, सेंट्रल प्रोसेसिंग यनिट (सीपीयू) या चिप भी कहा जाता है। यह गणितीय और तार्किक कार्यों को संपन्‍न करते हुए पूरे सिस्‍टम के संचालन को नियंत्रित करता है।

जिस प्रकार मनुष्‍य शरीर के सभी भागों को नियंत्रित करता है सोचता है, निर्णय लेता है और हर कार्य का संचालन करता है, उसी प्रकार माइक्रोप्रोसेसर कंप्‍यूटर या अन्‍य किसी इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस का मष्तिष्‍क होता है। यह सभी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच समन्‍वय स्‍थापित करके प्रत्‍येक निर्देश को सही क्रम में पूरा करता है और डिवाइस को सुचारु रूप से कार्य करने याग्‍य बनाता है। 

माइक्रोप्रोसेसर एक ऐसी इलेक्‍ट्रॉनिक चिप है जो कंप्‍यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, टैबले और अन्‍य स्‍मार्ट उपकरणों को सोचने, गणना करने, निर्णय लेने और निर्देशों के अनुसार कार्य करने की क्षमता प्रदान करती है। इसलिए इसे किसी भी डिजिटल डिवाइस का दिमाग कहा जाता है।             

माइक्रो प्रोसेसर क्‍या है? 

माइक्रोप्रोसेसर(Microprocessor) को सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU- Central Processing Unit) या चिप (Chip) भी कहा जाता है। यह कंप्‍यूटर और अन्‍य इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों का मुख्‍य प्रोसेसिंग यूनिट होता है, जो सभी निर्देशों को प्रोसेस करके आवश्‍यक कार्य करता है। इसी कारण माइक्रोप्रोसेसर को अक्‍सर कंप्‍यूटर का मस्तिष्‍क (Brain of Computer) कहा जाता है।

माइक्रोप्रोसेसर एक एकीकृत परिपथ (Integrated Circuit - IC) होता है, जिसे कंप्‍यूटर के मदरबोर्ड (Motherboard) पर स्‍थापित किया जाता है। इसमें अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट (ALU) कंट्रोल यूनिट (CU) और रजिस्‍टर (Registers)जैसे महत्‍वपूर्ण भाग होते है, जो गणितीय गणनाएँ तार्किक निर्णण और डेटा प्रोसेसिंग का कार्य करते है। इसके अलावा यह कंप्‍यूटर के हार्डवयर (Hardware) और सॉफटवेयर (Software) के बीच समन्‍वय (Communication) स्‍थापित करके पूरे स्स्टिम के संचालन को नियंत्रित करता है।

माइक्रोप्रोसेसर केवल कंप्‍यूटर तक ही सीमित नहीं है। आज के समय में मोबाल फोन, लैपटॉप, स्‍मार्टवॉच, कैलकुलेटर, स्‍मार्ट टीवी, डिजिटल कैमरा, गैमिंंग कंसोल और लगभग हर आधुनिक इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरण में किसी न किसी प्रकार का माइक्रोप्रोसेसर लगा होता है। यही चिप इन उपकरणों को तेज, स्‍मार्ट और स्‍वचालित तरीके से कार्य करने में सक्षम बनाती है। 

जब भी उपयोगकर्ता (User) कंप्‍यूटर या किसी अन्‍य डिवाइस को कोई निर्देश देता है, जैसे दो संख्‍याओ को जोड़ना, कोई सॉफ्टवेयर खोजना, इंटरनेट ब्राउजर करना, ई-मेल लिखना, संगीत सुनना या वीडियो चलाना तो सबसे पहले वह निर्देश माइक्रोप्रोसेसर तक पहुँचता हैफ माइक्रोप्रोसेसर उन निर्देशों का Analyze करता है, उन्‍हें क्रियान्वित (Execute) करता है और फिर परिणाम (Output) प्रदान करता है।  

किसी माइक्रोप्रोसेसर की गति सामान्‍यत: गीगाहर्ट्ज (Gigahertz - GHz) में मापी जाती है। सामान्‍य रूप से, जितना अधिक GHz होगा, प्रोसेसर उतनी ही अधिक गति से निर्देशों को प्रोसेस कर सकेगा। हालांकि किसी प्रोसेसर का वास्‍तविक प्रदर्शन केवल GHz पर ही निर्भर नहीं करती है बल्कि कोर, थ्रेड्स, कैश मेमोरी, आर्किटेक्‍चर और निर्माण तकनीक जैसे अन्‍य कारकों पर निर्भर करता है। 

माइक्रोप्रोसेसर का आविष्‍कार कब हुआ और इसका इतिहास 

माइक्रोप्रोसेसर का आविष्‍कार सन् 1971 में हुआ था। यह दुनिया का पहला व्‍यावसायिक माइक्रोप्रोसेसर Intel द्वारा विकसित Intel 4004 था। इसे Federico Faggin, Ted Hoff, Stanley Mazor और Masatoshi Shima ने मिलकर डिजाइन किया था। Intel 4004 एक 4-बिट माइक्रोप्रोसेसर था, जिसमें लगभग 2,300 ट्रांजिस्‍टर लगे थे और यह लगभग 740 किलोहर्ट्ज की क्‍लॉक स्‍पीड पर कार्य करता था। शुरुआत में इसे कैलकुलेटर के लिए बनाया गया था, लेकिन बाद में इसका उपयोग विभिन्‍न इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों में भी होने लगा। इसी आविष्‍कार ने आधुनिक कंप्‍यूटर युग की नीव रखी थी। 

कंप्‍यूटर के विकास के इतिहास में माइक्रोप्रोसेसर का आविष्‍कार एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है। इससे पहले कंप्‍यूटर का सीपीयू कई अलग-अलग इलेक्‍ट्रॉनिक सर्किटों से मिलकर बनता है, जिसक कारण आकार में बड़े महंगे और अधिक बिजली की खपत करने वाले होते थे। इसका समाधान माइक्रोप्रोसेसर के रूप में सामने आया, जिसने पूरे सीपीयू को एक छोटी-सी इंटीग्रेटेड सर्किट पर समाहित कर दिया गया है। 

यह दुनिया का पहला व्‍यावसायिक माइक्रोप्रोसेसर Intel 4004 था, जिसे 1971 में Intel Corporation ने लॉन्‍च किया था। इस माइक्रोप्रोसेसर को Federico Faggin, Ted Hoff, Stanley Mazor  Masatoshi Shima ने मिलकर डिजाइन किया था। इसके बाद माइक्रोप्रोसेसर तकनीक लगातार विकसित होती गई पहले 8-बिट, 16-बिट, 32-बिट और फिर 64-बिट माइक्रोप्रोसेसर का व्‍यापक रूप से उपयोग किया जा रहा है। आधुनिक प्रोसेसरो में लाखों नहीं बल्कि अरबों ट्रांजिस्‍टर होते हैं, जिससे उनकी गति, क्षमता और कार्यक्षमता कई गुना बढ़ गई है। 

माइक्रोप्रोसेसर का इतिहास वर्ष 1971 से शुरू होता है। नवंबर 1971 में ने दुनिया का पहला व्‍यावसायिक माइक्रोप्रोसेसर सार्वजनिक रूप से प्रस्‍तुत किया गया था।यह एक 4-बिट माइक्रोप्रोसेसर था, जिसे एक ही इंटीग्रेटेड सर्किट चिप पर विकसित किया गया था। इस क्रांतिहारी आविष्‍कार ने कंप्‍यूटर तकनीक के लिए विकशीत किया और कंप्‍यूटर तकनीक के विकास में एक नया अध्‍याय शुरू किया गया है। 

Intel 4004 को विकसित करने का श्रेय Federico Faggin, Marcian E. "Ted" Hoff, Stanley Mazor  और Masatoshi Shima को जाता है। इन इंजीनियरों ने मिलकर ऐसा माइक्रोप्रोसेसर तैयार किया जो पहले कई अलग-अलग इलेक्‍ट्रॉनिक सर्किटों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को एक ही चिप पर करने में सक्षम था। शुरुआत में Intel 4004 को कैलकुलेटर के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन इसकी सफलता के बाद इसका उपयोग कंप्‍यूटर औद्योगिक मशीनों और अन्‍य इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों में भी होने लगा। इसके बाद Intel 8008, Intel 8008, Intel 8086 और आधुनिक 64-बिट मल्‍टी-कोर प्रोसेसर विकसित हुआ, जिन्‍होने कंप्‍यूटर और डिजिटल तकनीक को पहले से कहीं अधिक तेज और शक्तिशाली और उन्‍नत बना दिया गया। 

माइक्रोप्रोसेसर का वर्गीकरण (Classification of Microprocessor)

माइक्रोप्रोसेसर का विकास समय के साथ लगातार हुआ है। शरुआत में केवल 4-बिट माइक्रोप्रोसेसर बनाए गए थे, लेकिन आज 64-बिट और उससे भी अधिक क्षमता वाले आधुनिक प्रोसेसर उपलब्‍ध है। माइक्रोप्रोसेसर का वर्गीकरण मुख्‍य रूप से डेटा प्रोसेसिंग क्षमता निर्देशों के प्रकार और उपयोग के आधार पर किया जाता है। 
  • 4-Bit Processor
  • 8-Bit Processor 
  • 16-Bit Processor 
  • 32-Bit Processor

1. बिट आकार (Bit Size) के आधार पर वर्गीकरण

प्रकार (Type)डेटा प्रोसेसिंग क्षमताप्रमुख उदाहरणमुख्य उपयोग
4-बिट माइक्रोप्रो
सेसर
4 बिट डेटाIntel 4004कैलकुलेटर और छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
8-बिट माइक्रोप्रोसेसर8 बिट डेटाIntel 8085, Zilog Z80माइक्रोकंट्रोलर, एम्बेडेड सिस्टम
16-बिट माइक्रोप्रोसेसर16 बिट डेटाIntel 8086, Intel 8088प्रारंभिक पर्सनल कंप्यूटर
32-बिट माइक्रोप्रोसेसर32 बिट डेटाIntel Pentium, Motorola 68020डेस्कटॉप कंप्यूटर, सर्वर
64-बिट माइक्रोप्रोसेसर64 बिट डेटाIntel Core Series, AMD Ryzenआधुनिक कंप्यूटर, लैपटॉप, गेमिंग, AI

2. निर्देश सेट (Instruction Set) के आधार पर वर्गीकरण

प्रकारपूरा नामविशेषताउदाहरण
CISCComplex Instruction Set Computerएक निर्देश में कई कार्य करने की क्षमताIntel x86
RISCReduced Instruction Set Computerकम और सरल निर्देश, अधिक गतिARM, Apple Silicon

3. उपयोग (Application) के आधार पर वर्गीकरण

प्रकारउपयोगउदाहरण
General Purpose Microprocessorसामान्य कंप्यूटिंग कार्यDesktop, Laptop
Embedded Microprocessorविशेष इलेक्ट्रॉनिक उपकरणSmart TV, Washing Machine, Car
Digital Signal Processor (DSP)ऑडियो, वीडियो और सिग्नल प्रोसेसिंगAudio System, Mobile Phone
Multi-Core Microprocessorएक साथ कई कार्य (Multitasking)Intel Core i7, AMD Ryzen 7

माइक्रोप्रोसेसर कोर क्‍या है? (What is Microprocessor Core?)

कोर माइक्रोप्रोसेसर की एक यूनिट या चिप है जो माइक्रोप्रोसेसर के अंदर गणना करती है माइक्रोप्रोसेसर की स्‍पीड इसी चिप पर निर्भर करती है। प्रोसेसर में अलग-अलग तरह के कोर लगे होते है। जिसकी वजह से इसे   

कोर माइक्रोप्रोसेसर का सबसे महत्‍वपूर्ण भाग होता है। यह प्रोसेसर के अंदर मौजूद एक स्‍वतंत्र प्रोसेसिंग यूनिट होता है, जो निर्देशों को निष्‍पादित करती है, डेटा को प्रोसेस करती है तथा अंकगणितीय और तार्किक कार्य करती है। Dual Core, Single Core, Quad Core, Hexa Core, Octa Core, Deca Core, Processor  इसी तरह से करते है।   

कोर को प्रोसेसर का कार्य करने वाला इंजन कहा जा सकता है। जितने अधिक कौर होगे प्रोसेसर उतने ही अधिक कार्यों को एक साथ करने में सक्षम होगा। हालांकि केवल अधिक कोर होने से ही गति नहीं बढ़ती बल्कि क्‍लॉक स्‍पीड, कैश मेमोरी और प्रोसेसर की आर्किटेक्‍चर भी प्रदर्शन को प्रभावित करती है। 

1. सिंगल कोर प्रोसेसर

सिंगल कोर प्रोसेसर में केवल एक कोर होता है। यह एक समय में केवल एक मुख्‍य कार्य करता है। यदि एक साथ कई प्रोग्राम चलाए जाऍं तो इसकी गति कम हो सकती है। 

2. डयूल कोर प्रोसेसर 

डयूल कोर प्रोसेसर में दो कोर होते है। यह सिंगल कोर की तुलना में अधिक तेज होता है और एक साथ कई कार्यों को बेहतर तरीके से संभाल सकता है। 

3. Quad Core Processor

Quad Core Processor में चार कोर होती है यह मल्‍टीटास्किंग, गेमिंग और मल्‍टीमीडिया कार्यों के लिए अच्‍छा प्रदर्शन देता है। 

4. हेक्‍सा कोर प्रोसेसर 

हेक्‍सा कोर प्रोसेसर में छह कोर होते हैं। यह प्रोफेशनल कार्यों और भारी सॉफ्टवेयर को आसानी से चला सकता है।

5. ऑक्‍टा कोर प्रोसेसर 

ऑक्‍टा कोर प्रोसेसर में आठ कोर होते है और यह स्‍मार्टफोन और हाई परफॉर्मेस कंप्‍यूटरों में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले प्रोसेसरों में से एक है। 

6. डेका कोर प्रोसेसर 

डेका कोर प्रोसेसर में दस कोर होते है। यह अत्‍यधिक जटिल कर्यों और प्रोफेशनल कंप्‍यूटर के लिए बनाया जाता है। 

माइक्रोप्रोसेसर के कार्य 

माइक्रोप्रोसेसर कंप्‍यूटर का सबसे महत्‍वपूर्ण भाग होता है, जिसे कंप्‍यूटर का दिमाग कहा जाता है। यह एक प्रोग्राम योग्‍य इलेक्‍ट्रॉनिक चिप है, जिसमें लाखों ट्रॉजिस्‍टर लगे होते है। माइक्रोप्रोसेसर का मुख्‍य कार्य उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देशो को पढना उन्‍हे समझना प्रोसेस करना और सही परिणाम प्रदान करना है। प्राारंभिक समय में सीपीयू को कई अलग-अलग इलेक्‍ट्रॉनिक घटको को जोड़कर बनाया जाता है जिससे कंप्‍यूटर बड़े महंगे और धीमे होते थे माइक्रोप्रोसेसर के आविष्‍कार के बाद पूरा सीपीयू एक ही चिप पर बनाया जाने लगा जिससे कंप्‍यूटर छोटे और तेज सस्‍ते और अधिक विश्‍वसनीय बन गए है। 

1. निर्देशों को प्राप्‍त करना 

2. निर्देशो को समझना

3. निर्देशों का निष्‍पादन करना।

4. डेटा को प्रोसेस करना। 

5. पूरे सिस्‍टम को नियत्रित करना। 

माइक्रोप्रोसेसर का सिद्धांत (Working Principle of Microprocessor)

माइक्रोप्रोसेसर एक निश्‍चित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करता है। जब उपयोगकर्ता को कोई निर्देश देता है, तो मइक्रोप्रोसेसर उसे प्राप्‍त करता है, समझता है, और निष्‍पादित करता है और अंत में परिणाम को मेमोरी य आउटपुट डिवाइस तक पहुँचाता है। इस पूरी प्रक्रिया को Instruction Cycle या  Fetch-Decode-Execute Cycle कहा जाता है। 

1. Fetch (फेच)

यह माइक्रोप्रोसेसर की पहली प्रक्रिया होती है। इसमें माइक्रोप्रोसेसर आवश्‍यक निर्देश को मेमोरी (RAM या Cache Memory) से प्राप्‍त करता है। आधुनिक माइक्रोप्रोसेसर में कैश मेमोरी का उपयोेग किया जाता है। यह बहुत तेज गति वाली मेमोरी होती है, जिसमें अक्‍सर उपयोग होने वाले निर्देश और डेटा पहले से संग्रहीत रहता है। इससे निर्देशों को प्राप्‍त करने में कम समय लगता है और प्रोसेसर का प्रदर्शन बेहतर हो जाता है।  

2.  Decode (डिकोड)

Decode में निर्देश प्राप्‍त होने के बाद कंट्रोल यूनिट उसे पढ़ती है और उसका अर्थ समझती है। यह निर्धारित करती है कि निर्देश किस प्रकार का है और उसे पूरा करने के लिए उस पर कौन सा हार्डवेयर या यूनिट कार्य करती है। यदि निर्देश गणितीय या तार्किक गणना से संबंधित होता है, तो कंट्रोल यूनिट उसे ए एलयू को भेज देता है।

3.  Execute (एक्‍जीक्‍यूट)

एक्‍जीक्‍यूट इस चरण में ए एलयू से संबंधित प्रोसेसिंग यूनिट निर्देश के अनुसार कार्य करती है। यह जोड़,घटाव, गुण, भाग, तुलना और तार्किक कार्यों को पूरा करती है। कार्य पूरा होने के बाद परिणाम अस्‍थायी रूप से रजिस्‍टर या मेमोरी में संग्रहीत कर लिया जाता है। 

4. Write Back (राइट बैक) 

यह अतिम चरण होता है। इसमें निष्‍पादित किए गए कार्य का परिणाम मेमोरी में सुरक्षित किया जाता है। या आवश्‍यकता अनुसार आउटपुट डिवाइस जैसे मॉनिटर या प्रिंटर पर प्रदर्शित किया जाता है। इसी प्रक्रिया के कारण उपयोगकर्ता को अपने दिए गए निर्देश का अंतिम परिणाम प्राप्‍त होता है। 

Input Instruction
        │
        ▼
 Fetch (निर्देश प्राप्त करना)
        │
        ▼
 Decode (निर्देश को समझना)
        │
        ▼
 Execute (निर्देश का निष्पादन)
        │
        ▼
 Write Back (परिणाम संग्रहीत/प्रदर्शित करना)
        │
        ▼
      Output


चरणकार्यविवरण
Fetchनिर्देश प्राप्त करनामेमोरी या कैश मेमोरी से निर्देश प्राप्त करना।
Decodeनिर्देश समझनाकंट्रोल यूनिट निर्देश का विश्लेषण करती है और संबंधित यूनिट को भेजती है।
Executeनिर्देश का निष्पादनALU या अन्य यूनिट आवश्यक गणना या कार्य पूरा करती है।
Write Backपरिणाम संग्रहीत करनापरिणाम को मेमोरी में सुरक्षित किया जाता है या आउटपुट डिवाइस पर प्रदर्शित किया जाता है।

माइक्रोप्रोसेसर के मुख्‍य भाग (Components of Microprocessor)

हम जानते है कि माइक्रोप्रोसेसर क्‍या है और यह किस प्रकार कार्य करता है। लेकन किसी भी माइक्रोप्रोसेसर की कार्यक्षमता उसके आंतरिक भाग पर निर्भर करती है। यह प्रत्‍येक भाग का अपना एक विशेष कार्य होता है और सभी भाग मिलकर निर्देशों को प्रोसेस करते हैं तथा कंप्‍यूटर को सही परिणाम प्रदान करते है। 

आधुनिक माइक्रोप्रोसेसर में अनेक छोटे-बड़े घटक होते है। लेकिन कुछ प्रमुख भाग ऐसे है जो प्रत्‍येक माइक्रोप्रोसेसर में अनिवार्य रूप से पाए जाते हैं। इन्‍हे विस्‍तार से जानते है। 

1. ALU- Arithmetic Logic Unit

Arithmetic Logic Unit - ALU माइक्रोप्रोसेसर का वह भाग होता है यह सभी प्रकार की गणितीय गणना और तार्किक क्रियाओं को पूरा करता है। 

2.  Memory Unit

मेमोरी यूनिट माइक्रोप्रोसेसर मे मेमोरी यूनिट का कार्य इनपुट और आउटपुट के निर्देशों की जानकारी को स्‍टोर करना होता है यदि कम कंप्‍यूटर में कोई भी निर्देश देते है तो वह निर्देश एक्‍जीक्‍यूट होने से पहले मेमोरी में डाटा स्‍टोर हो जाता है। 

3. Control Unit

माइक्रोप्रोसेसर में सभी की नियंत्रण इकाई कंट्रोल सेन्‍टर होती है यह सभी निर्देशों का प्रचालन और नियंत्रण कंट्रोल करती है कंट्रोल यूनिट ही निर्देशों को डिकोड करता है और फिर उन्‍हे एजीक्‍यूट करता है एजीक्‍यूट करने के लिए संबंधित यूनिट को भेजता है बाद के रिजल्‍ट को मेमोरी यूनिट में और उसके आगे कार्य करने का भी कंट्रोल यूनिट ही करता है। 

भाग (Component)   मुख्य कार्य

Memory Unit (MU)  डेटा, निर्देश और परिणाम को संग्रहीत करना।
Arithmetic Logic Unit (ALU) गणितीय एवं तार्किक कार्य करना।
Control Unit (CU) सभी निर्देशों का नियंत्रण, समन्वय और निष्पादन कराना।

माइक्रोप्रोसेसर के प्रकार (Types of Microprocessor In Hindi)

माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग आज कल के कंप्‍यूटर, स्‍मार्टफोन, औद्योगिक मशीनों, चिकित्‍सा उपकरणों और एम्‍बेडेड सिस्‍टम जैसे अनके क्षेत्रों में किया जाता है। अलग-अलग आवश्‍यकताओं के अनुसार माइक्रोप्रोसेसर भी विभिन्‍न प्रकार के होते है। इसका वर्गीकण मुख्‍य रूप से उपयोग और कार्य करने के तरीके के आरधा पर किया जाता है। 

1. General Purpose Microprocessor

यह एक ऐसे प्रोसेसर होते है। जिन्‍हें सामान्‍य कंप्‍यूटर कार्यो के लिए डिजाइन किया जाता है और यह विभिन्‍न प्रकार के सॉफ्टवेयर को ऑपरेट करने के लिए सक्षम होता है। 

2. Digital Signal Processor

DSP (Digital Signal Processor) यह विशेष रूप से ऑडियों, वीडियों, इमेज और अन्‍य डिजिटल सिगनलो को तेजी के साथ प्रोसेस करने के लिए बनाया जाता है।

3. Embedded Microprocessor

Embedded Microprocessor ऐसे प्रोसेसर होते है जो किसी विशेष इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरण के अंदर लगे होते है और उसी उपकरण के कार्यों को नियंत्रित करता है। 

4. Reduced Instruction Set Computer

RISC प्रोसेसर सरल और कम निर्देशों का उपयोग करते है, जिससे उसकी कार्य करने की गति अधिक तेज हो जाती है। 

5. Complex Instruction Set Computer

CISC माइक्रोप्रोससर प्रोसेसर जटिल निर्देशों का उपयोग करते हैं। एक ही निर्देश में कई कार्य पूरे किए जा सकते है।

माइक्रोप्रोसेसर के प्रकार

प्रकारमुख्य उपयोगउदाहरण
General Purpose Microprocessorकंप्यूटर, लैपटॉपIntel Core, AMD Ryzen
Special Purpose Microprocessorविशेष इलेक्ट्रॉनिक उपकरणATM, Printer
Digital Signal Processor (DSP)ऑडियो, वीडियो और सिग्नल प्रोसेसिंगMobile, Audio System
Embedded Microprocessorएम्बेडेड सिस्टमSmart TV, Car, Washing Machine
RISC Processorमोबाइल और कम बिजली वाले उपकरणARM, Apple Silicon
CISC Processorडेस्कटॉप और लैपटॉपIntel x86, AMD x86

माइक्रोप्रोसेसर के प्रकारो की तुलना 

आधारGeneral PurposeEmbeddedDSPRISCCISC
उपयोगसामान्य कंप्यूटिंगविशेष उपकरणसिग्नल प्रोसेसिंगतेज़ और ऊर्जा-कुशल कंप्यूटिंगजटिल कंप्यूटिंग
गतिअधिकमध्यमबहुत अधिकअधिकअधिक
बिजली की खपतमध्यमकमकमकमअपेक्षाकृत अधिक
उदाहरणPC, LaptopSmart DevicesAudio/VideoARMIntel x86

माइक्रोप्रोसेसर की विशेषताएँ (Characteristics)

माइक्रोप्रोसेसर आधुनिक कंप्‍यूटर और इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों का सबसे महत्‍वपूर्ण घटक है। यह कम बिजली की खपत, उच्‍च गति, जैसे विशेषताओं के कारण आज इसका उपयेाग कंप्‍यूटर स्‍मार्टफोन, चिकित्‍सा उपकरण, औद्योगिक मशीनों और ऑटोमोबाइल जैसे अनके क्षेत्रों में इसका उपयोग किया जाता है। 
  1. इस माइक्रो प्रोसेसर में 74 निर्देशों का एक सेट होता है। 
  2. छोटा आकार 
  3. High Accuracy
  4. कम बिजली की खपत 
  5. Multitasking Capicity 
  6. यह एक 8 बिट का माइक्रोप्रोसेसर होता है। 

विशेषता
विवरण
उच्च गतिबहुत तेज़ गति से डेटा प्रोसेस करता है।
छोटा आकारIC चिप पर निर्मित होने के कारण कॉम्पैक्ट होता है।
उच्च सटीकतासही निर्देश मिलने पर त्रुटिरहित परिणाम देता है।
कम बिजली की खपतऊर्जा की बचत करता है।
मल्टीटास्किंगएक साथ कई कार्य कर सकता है।
प्रोग्राम योग्यविभिन्न प्रकार के प्रोग्राम चला सकता है।
विश्वसनीयलंबे समय तक स्थिर प्रदर्शन देता है।
स्वचालित कार्यनिर्देशों को स्वतः निष्पादित करता है।
बहुउद्देशीय उपयोगअनेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में उपयोग होता है।
उच्च प्रदर्शनजटिल कार्यों को तेज़ी से पूरा करता है।

माइक्रोप्रोसेसर के फायदे (Advantages of Microprocessor)

1. उच्‍च गति से कार्य करता है।
2. जटिल गणनाएँ आसानी से करता है। 
3. तेज डेटा ट्रांसफर करता है।
4. इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों को नियंत्रित करता है। 
5. हार्डवेयर और साॅफ्टवेयर के बीच समन्‍वय करता है। 
6. छोटेऔर बड़े दोनो कार्य करने में सक्षम है। 
7. मल्‍टीटास्‍किंगकी सुविधा प्रदान करता हैै।
8. कम बिजली की खपत करता है। 
9. आधुनिक तकनीको का आधार होता है।  

माइक्रोप्रोसेसर की हानियाँ (Disadvantages of Microprocessor)

1. Cannot Work Independently
2. अधिक गर्म होने की समस्‍या 
3. बिजली पर निर्भर होता है।
4. हार्डवेयर खराब होने पर पूरा सिस्‍टम प्रभावित होता है।
5. अपग्रेड करना महंगा हो सकता है। 
6. अधिक बिजली की आवश्‍यकता 
7. Limited Processing Capacity|

निष्‍कर्ष 

इस ब्‍लॉग में हम आपको माइक्रोप्रोसेसर क्‍या है, इसका  इतिहास, वर्गीकरण, प्रकार, कोर, कार्य सिद्धांत मुख्‍य भााग, विशेषताऍं, फायदे और हानियाँ के बारे में विस्‍तार से जाना साथ ही यह भी समझा कि एएलयू कंट्रॉल यूनिट मेमोरी जैसे प्रमुख भाग मिलकर माइक्रोप्रोसेसर केा कार्यकरने में सक्षम बनाते है।

माइक्रोप्रोसेसर आधुनिक कंप्‍यूटर और सभी स्‍मार्ट इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों का सबसे महत्‍वपूर्ण घटक है। इसे कंप्‍यूटर का मस्तिष्‍क कहा जात है, क्‍योंकि यह उपयोकर्ता द्वारा दिए गए निर्देशों को प्राप्‍त करता है, उनाका विश्‍लेषण करता है, उन्‍हे प्रोसेस करता है और सही परिणाम प्रदान करता है। 

आज माइक्रोप्रोसर का उपयेाग केवल कंप्‍यूटर और लेपटॉप तक ही सीमित नहीं है, बल्कि स्‍मार्टफोन, टैबलेट, स्‍मार्ट टीवी, एटीएम, चिकित्‍सा उपकरणों, औद्योगिक मशीनों ऑटोमोबाइल, रोबोटिक्‍स कृतिम बुद्धिमत्‍ता इंटरनेट ऑफ थिंग्‍स तथा अन्‍य आधुनिक तकनीकों में भी व्‍यापक रूप से किया जा रहा है। तकनीक के निरंतर विकास के साथ माइक्रोप्रोसेसर पहले की तुलना में अधिक तेज और शक्तिशाली, ऊर्जा और बुद्धिमान बनते जा रहे है। 

FAQ

1. माइक्रोप्रोसेसर क्‍या है?

माइक्रोप्रोसेसर एक प्रोग्राम योग्‍य इलेक्‍ट्रॉनिक चिप है, जो डेटा को प्रोसेस करती है और कंप्‍यूटर के सभी भागों को नियत्रित करती है। 

2. दुनिया का पहला माइक्रोप्रोसेसर कौन-सा था?

Intel 4004 जिसे 1971 में विकसित किया गया था।

3. माइक्रोप्रोसेसर को कंप्‍यूटर का मस्तिष्‍क क्‍यों कहा जाता है?

क्‍योंकि यह सभी निर्देशों को निष्‍पादित करता है और कंप्‍यूटर के सभी भागों के कार्यों को नियंत्रित करता है।

4. माइक्रोप्रोसेसर के मुख्‍य भाग कौन-कौन से है? 

ALU Arithmetic Logic Unit), Control Unit Registers|

5. माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग कहाँ किया जाता है?

कंप्‍यूटर लैपटॉप स्‍मार्टफोन एटीएम, कार, मेडिकल उपकरण, रोबोटिक्‍स और अन्‍य इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों में।   

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.