Netbook क्या है? – Netbook की परिभाषा, विशेषताएँ, फायदे और नुकसान - Netbook Computer Kya h In Hindi

Netbook क्या है? – परिभाषा, विशेषताएँ, उपयोग, फायदे और नुकसान

Netbook Kya H In Hindi

नेटबुक एक छोटा, हल्‍का और पोर्टेबल कंप्‍यूटर है जिसे मुख्‍य रूप से सामान्‍य इंटरनेट से संबंधित कार्यो के लिए विकसित किया गया था। यह देखने में लैपटॉप जैसा लगता है। लेकिन इसका आकार और वजन सामान्‍य लैपटॉप से काम होता है नेटबुक को इस तरह डिजाइन किया गया था कि उपयोकर्ता इसे कहीं भी आसानी से कहीं भी ले जा सकता है। और इंटरनेट ईमेल ऑनलाइन काम करने जैसे सामान्‍य काम कर सकता है। इस ब्‍लॉग पोस्‍ट में हम आप को Netbook Computer Kya h In Hindi के बारे में बताएगे कि यह क्‍या है और यह कैसे काम करता है। 

Netbook Computer Kya h In Hindi

यह नोटबुक या लैपटॉप कंप्‍यूटर का लघु संस्‍करण है जिसे गतिमान अवस्‍था में वायरलेस नेटवर्क द्वारा इंटरनेट का उपयोग करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया जाता है। नेटबुक का आकार व वजन लैपटॉप कंप्‍यूटर से छोटा होता है प्रोसेसिंग और स्‍टोरेज क्षमता भी कम होती है। 

नेटबुक में आम तौर पर छोटी स्‍क्रीन होती है कम शक्ति वाले प्रोसेसर सीमित रैम और स्‍टोरेज और कम बिजली की खपत वाले हार्डवेयर का उपयोग किया जाता है। इससे इसकी बैटरी लंबे समय तक चल सकती है। हालाँकि इसकी सीमित प्रसंस्‍करण शक्ति के कारण यह वीडियो संपादन, हाई-एंड गेमिंग और अन्‍य भारी साॅफ्टवेयर चलाने के लिए उपयुक्‍त नहीं होता है। 

Netbook Computer Kya h In Hindi

नेटबुक की सबसे महत्‍वपूर्ण विशेषता इसकी पोर्टेबिलिटी और कम कीमत थी। इसे छात्रों, यात्रियों और उन उपयोगकर्ताओं के लिए एक उपयोगी उपकरण माना जाता था जिन्‍हें केवल इंटरनेट और लाइट कंप्‍यूटर कार्यों की आवश्‍यकता होती थी। बाद में, स्‍मार्टफोन, टैबलेट और हल्‍के आधुनिक लैपटॉप की लोकप्रियता के कारण नेटबुक के उपयोग में काफी गिरावट देखने को मिलती है। 

नेटबुक की परिभाषा 

नेटबुक एक छोटा और हल्‍का पोर्टेबल कंप्‍यूटर है जिसे मुख्‍य रूप से इंटरनेट, ई-मेल और सामान्‍य कंप्‍यूटर उद्देश्‍यों के लिए डिजाइन किया गया है। नेटबुक का उपयोग आमतौर पर वेब ब्राउजिंग, ईमेल, ऑनलाइन पढ़ने, दस्‍तावेज तैयार करने और अन्‍य हल्‍के कार्यों के लिए किया जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा इसकी पोर्टेबिलिटी और कम बिजली की खपत को कम करता है। 

Netbook Computer Kya h In Hindi


Read More:-

Features Netbook (विशेषताएं) 

नेटबुक एक छोटा और हल्‍का पोर्टेबल कंप्‍यूटर था, जिसे मुख्‍य रूप से इंटरनेट और सामान्‍य कंप्‍यूटर कार्यों के लिए डिजाइन किया गया था। इसकी मुख्‍य विशेषताएं इस प्रकार है:-

1.  नेटबुक का आकार सामान्‍य लैपटॉप से छोटा होता है, जिसके कारण इसे आसानी से ले जाया जा सकता है। 

2.  इसका वजन कम है, इसलिए इसे यात्रा या पढ़ाई के दौरान आसानी के साथ ले जाया जा सकता है। 

3.  नेटबुक में आमतौर पर छोटी स्‍क्रीन होती है, जिससे उनका आकार और वजन कम रहता है। 

4.  कम बिजली की खपत इसमें कम बिजली वाले प्रोसेसर और हार्डवेयर का उपयोग किया गया है जिससे बिजली की खपत कम हो गई है। 

5.  अच्‍छी बैटरी लाइफ कम बिजली खपत के कारण इसकी बैटरी लंबे समय तक चल सकता है। 

6.  कम कीमत सामान्‍य लैपटॉप की तुलना में नेटबुक को कम कीमत पर उपलब्‍ध कराने पर जोर दिया गया।

7.  इंटरनेट के लिए उपयोगी इसका मुख्‍य उद्देश्‍य इंटरनेट ब्राउजिंग, ईमेल और ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करना होता है। 

8.  सीमित हार्डवेयर क्षमताएं इसमें सामान्‍य लैपटॉप की तुलना में कम रैम, स्‍टोरेज और प्रोसेसिंग पावर हो सकती है। 

Benefits of Netbooks  (लाभ)

1.  नेटबुक का वजन कम होने के कारण इसे आसानी से बैग में रखकर कहीं भी ले जाया जा सकता है।

2.  नेटबुक सामान्‍य लैपटॉप की तुलना में कम कीमत पर उपलब्‍ध होते है इसलिए वे बजट उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोगी होते है। 

3.  कई नेटबुक मॉडल कम-शक्ति वाले हार्डवेयर के कारण लंबे समय तक बैटरी पर काम कर सकते है।

4.  जैसे कि इसके नाम से पता चलता है, कि नेटबुक का मुख्‍य उद्देश्‍य इंटरनेट से संबंधित कार्य करना होता है। 

5.  इसका उपयोग ई-मेल, वेब ब्राउजिंग, टाइपिंग और ऑनलाइन काम करने के तरीके जैसे सामान्‍य कार्यो के लिए किया जा सकता है। 

 Disadvantages of Netbook (नुकसान)

1.   नेटबुक में आम तौर पर कम-शक्ति वाले प्रोसेसर होते है, इसलिए वे भारी कार्यों के लिए उपयुक्‍त नहीं होते है। 

2.  कुछ उपयोगकर्ताओं को छोटी स्‍क्रीन के कारण लंबे समय तक काम करने में कठिनाई हो सकती है। 

3.  कई नेटबुक में सामान्‍य लैपटॉप की तुलना में कम भंडारण क्षमता होती है। 

4.  नेटबुक की प्रोसेसिंग और ग्राफिक्‍स क्षमताएं हाई-एंड गेम चलाने के लिए पर्याप्‍त नहीं नहीं है। 

5.  भारी वीडियो संपादन करते समय और अन्‍य मांग वाले साफ्टवेयर चलाने पर नेटबुक धीमी हो सकती है। 

नेटबुक और लैपटॉप के बीच अंतर 

नेटबुक और लैपटॉप दोनों पोर्टेबल कंप्‍यूटर हैं, लेकिन इनके आकार, प्रदर्शन, कीमत, बैटरी, स्‍टोरेज और उपयोग में बहुत अंतर है। नेटबुक मुख्‍य रूप से इंटरनेट और हल्‍के कार्यों के लिए बनाए गए थे, जबकि लैपटॉप का उपयोग सामान्‍य से लेकर भारी कंप्‍यूटर कार्यो के लिए किया जा सकता है। 

आधार

                    Netbook

                                        Laptop

आकार

    छोटा और कॉम्पैक्ट    

            सामान्यतः बड़ा

वजन    

बहुत     हल्का

                                        Netbook से अधिक

स्क्रीन    

छोटी स्क्रीन

                       बड़ी स्क्रीन के विकल्प

प्रोसेसर

    कम पावर वाला प्रोसेसर

            अधिक शक्तिशाली प्रोसेसर

प्रदर्शन

    सामान्य और हल्के कार्यों के लिए

    सामान्य से भारी कार्यों के लिए

RAM    

सामान्यतः कम

                          अधिक RAM के विकल्प

स्टोरेज

    सीमित स्टोरेज

                        अधिक स्टोरेज क्षमता

बैटरी

   कम पावर के कारण अच्छी बैटरी लाइफ हो सकती है

    मॉडल के अनुसार अलग-अलग

कीमत

   सामान्यतः कम

                        मॉडल और फीचर्स के अनुसार      अधिक

गेमिंग

    भारी गेमिंग के लिए उपयुक्त नहीं

    कुछ Laptop गेमिंग के लिए भी बनाए जाते हैं

वीडियो एडिटिंग

    सीमित

                कई Laptop वीडियो एडिटिंग के लिए उपयुक्त

उपयोग

    इंटरनेट, ई-मेल और हल्के कार्य

    पढ़ाई, ऑफिस, प्रोग्रामिंग, एडिटिंग, गेमिंग आदि

पोर्टेबिलिटी

    बहुत अच्छी

अच्छी

अपग्रेड

    सीमित

कुछ मॉडलों में अधिक विकल्प

उपयोगकर्ताओं

    सामान्य इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए

विद्यार्थियों, प्रोफेशनल और सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए


निष्‍कर्ष 

नेटबुक एक छोटा, हल्‍का और पोर्टेबल कंप्‍यूटर है जिसे मुख्‍य रूप से इंटरनेट और सामान्‍य कंप्‍यूटर कार्यों के लिए डिजाइन किया जाता है। इसकी कम कीमत हल्‍का वजन औश्र अच्‍छी पोर्टेबिलिटी इसके प्रमुख फायदे होते है जबकि सीमित प्रसंस्‍करण शक्ति और छोटी स्‍क्रीन इसकी प्रमुख कमियां होती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.