Palmtop Computer क्या है - Palmtop Computer in Hindi

पामटॉप कंप्‍यूटर क्‍या है?  What is a Palmtop Computer?

Palmtop Computer एक छोटा और पोर्टेबल कंप्‍यूटर होता है जिसे हाथ में रखकर आसानी से इसका उपयोग किया जा सकता है इसका आकार सामान्‍य डेस्‍कटॉप और लैपटॉप कंप्‍यूटर की तुलना में काफी छोटा होता है इसका उद्देश्‍य उपयोगकर्ता को छोटे और व्‍यक्तिगत कंप्‍यूटर कार्यों के लिए एक सुविधाजनक कंप्‍यूटर उपलब्‍ध कराना होता है। इस ब्‍लॉग में हम आप को अपनी पोस्‍ट Palmtop Computer क्या है - Palmtop Computer in Hindi इसके बारे में बात करेगे और इसे विस्‍तार से समझते है। 

Palmtop Computer in Hindi

पामटॉप कंप्‍यूटर एक छोटा और आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकने वाला (पोर्टेबल) कंप्‍यूटर है, जिसे इस्‍तेमाल करते समय हाथ में पकड़ा जा सकता है। यह आम तौर पर डेस्‍कटॉप और लैपटॉप कंप्‍यूटर के मुकाबले काफी छोटा होता है। इसे इस तरह से बनाया गया था कि यूजर्स इसे आसानी से एक जगह से दूसरे जगह ले जा सकते है। 

पॉमटॉप कंप्‍यूटर का इस्‍तेमाल मुख्‍य रूप से नोट्स लेने, कैलकुलेशन करने, कैलेंउर देखने, कॉन्‍टैक्‍ट की जानकारी को सेव करने और छोटे-मोटे पर्सनल काम करने के लिए किया जाता है। इसमें छोटी स्‍क्रीन, कम स्‍टोरेज और छोटे कीबोर्ड होते है। 

Palmtop Computer in Hindi


पामटॉप कंप्‍यूटर को हैंडहेल्‍ड कंप्‍यूटर भी कहा जाता है। पोर्टेबल कंप्‍यूटर के विकास में इसने एक अहम भूमिका निभाई है। आज के समय में स्‍मार्टफोन और टैबलेट ने उन ज्‍यादातर कामों की जगह ले ली है।

पामटॉप कंप्‍यूटर की परिभाषा

पामटॉप कंप्‍यूटर एक छोटे आकार का पोर्टेबल कंप्‍यूटर होता है जिसे आसानी से हथेली में रखकर इसका इस्‍तेमाल किया जा सकता है। यह बहुत कम जगह लेता है और इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। इसे Handheld Computer भी कहा जाता है। 

Palmtop Computer in Hindi

Features of Palmtop Computer (विशेषताएं)

  • इसका आकार बहुत छोटा होता है। 
  • इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।
  • स्‍टैडर्ड कंप्‍यूटर की तुलना में इसका वजन कम होता है। 
  • कम बिजली की खपत इसे बहुत कम ऊर्जा का इस्‍तेमाल करके चलाने के लिए डिजाइन किया जाता है। 
  • बैटरी से चलने वाला कई पामटॉप कंप्‍यूअर बैटरी से चलते है। 
  • इसमें नोट्स, कैलेण्‍डर, कैलकुलेशन और कॉन्‍टैक्‍ट मैनेजमेंट जैसे फीचर उपलब्‍ध होते है। 

History of Palmtop Computer (इतिहास)

पामटॉप कंप्‍यूटर बनाने का मकसद ऐसे कंप्‍यूअर तैयार करना होता है जिन्‍हें यूजर आसानी से अपने साथ ले जा सकें शुरुआती दोर में पोर्टेबल कंप्‍यूटर के बाद, छोटे हैंडहेल्‍ड और पामटॉप कंप्‍यूटर विकसित किए गए थे।

Palmtop Computer in Hindi


1990 के दशक में, कई कंपनियों ने छोटे पोर्टेबल कंप्‍यूटर और डिवाइस, जैसे कि पर्सनल डिजिटल असिस्‍टेंट पेश किए बाद में, स्‍मार्टफोन और टैबलेट के आने से पामटॉप कंप्‍यूटर के इस्‍तेमाल में काफी कमी आई है।

Read More:-

Types of Plamtop Computer (प्रकार)

पामटॉप कंप्‍यूटर छोटे, पोर्टेबल कंप्‍यूटर डिवाइस की एक श्रेणी हैं। इन्‍हें इनके आकार, कार्यक्षमता और उपयोग के आधार पर अलग-अलग प्रकारों में बांटा जा सकता है। पामटॉप कंप्‍यूटर कं मुख्‍य प्रकार इस प्रकार है:-

1. Handheld Computer (हैंडहेल्‍ड कंप्‍यूटर)  हैंडहेल्‍ड कंप्‍यूटर छोटे आकार के कंप्‍यूटर होते हैं जिन्‍हें हाथ में पकड़कर इसका इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इनका उपयोंग मुख्‍य रूप से डेटा एंट्री जानकारी देखने और छोटे-मोटे कंप्‍यूटर काम करने के लिए किया जाता है। 

2.  PDA (Personal Digital Assitant) PDA (पर्सनल डिजिटल असिस्‍टेंट)

पीडीए एक छोटा डिजिटल डिवाइस होता है जिसका इस्‍तेमाल व्‍यक्तिगत जानकारी को व्‍यवस्थित करने के लिए यिका जाता है। इसमें कैलेंडर, कॉन्‍टैक्‍ट्स, नोट्स और टास्‍क मैनेजमेंट जैसे फीचर्स होते है। 

3.  Pocket Computer 

पॉकेट कंप्‍यूटर बहुत छोटे कंप्‍यूटर होते है जो आसानी से जब में आ जाते है। इसका इस्‍तेमाल कैलकुलेशन, प्रोग्रामिंग, नोट्स लेने और अन्‍य छोटे-मोटे कामों के एिल किया जाता है। 

4.  Rugged Handheld Computers 

रग्‍ड हैंडहेल्‍ड कंप्‍यूटर खास तौर पर कठिन परिस्थितियों में इसका उपयोग करने के लिए डिजाइन किए जाते है। इसका इस्‍तेमाल इंडस्‍ट्री, ट्रांसपोर्टेशन, लॉजिस्टिक्‍स और फील्‍ड वर्क जैसे क्षेत्रों में किया जाता है। इन्‍हें सामान्‍य हैंडहेल्‍ड डिवाइस की तुलना में कहीं अधिक टिकाऊ बनाया जाता है। 

Uses of Palmtop Computer (उपयोग)

पामटॉप कंप्‍यूटर का इस्‍तेमाल मुख्‍य रूप से छोटे स्‍तर के, पर्सनल और आसानी से कहीं भी ले जाए जा सकने वाले कंप्‍यूटर कामों के एिल किया जाता है। इनके छोटे आकार की वजह से इन्‍हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। इसके मुख्‍य उपयोग इस प्रकार है। 

  • नोट्स लेना जरूरी जानकारी, आइडिया और छोटे-मोटे नोट्स लिखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। 
  • कैलकुलेशन करना गणितीय और सामान्‍य हिसाब-किताब के कामों के लिए उपयोगी होता है। 
  • कैलेण्‍डर और शेडयूल मैनेज करना मीडिंग अपॉइंटमेंट और रोज के कामों को व्‍यवस्थित करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। 
  • कॉन्‍टैक्‍ट जानकारी स्‍टोर करना दोस्‍तो, परिवार और बिजनेस कॉन्‍टैक्‍ट्स के नाम, फोन नंबर और दूसरी जानकारी सेव करने की सुविधा देता है।
  • पर्सनल जानकारी व्‍यवस्थित करना कामों, नोट्स और दूसरी जरूरी जानकारी को व्‍यवस्थित रखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। 
  • बिजनेस के काम कुछ पामटॉप डिवाइस का इस्‍तेमाल छोटे स्‍तर के बिजनेस कामों, डेटा एंट्री और फील्‍डवर्क के लिए किया जाता है। 

Advantages of Palmtop Computers (फायदे)

पामटॉप कंप्‍यूटर अपने छोटे आकार और आसानी से कहीं भी ले जा सकने की खूवी के कारण बहुत काम के कंप्‍यूटर डिवाइस होते है इन्‍हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा  सकता है इनके मुख्‍य फायदे इस प्रकार है। 

  • छोटा आकार पामटॉप कंप्‍यूटर बहुत छोटे होते हैं, इसलिए इन्‍हें आसानी से हाथ में पकड़ा जा सकता है। 
  • पोर्टेबिलिटी हल्‍के वजन के कारण इन्‍हें आसानी से कहीं भी जे जाया जा सकता है। 
  • कम जगह की जरूरत इन्‍हें रखने या इस्‍तेमाल करने के एिल ज्‍यादा जगह की जरूरत नहीं होती है। 
  • निजी कामों के लिए उपयोगी छोटे-मोटे काम जैसे नोट्स कैलेण्‍डर और कॉन्‍टैक्‍ट्स को मैनेज करना, साथ ही कैलकुलेशन करना, आसानी से किया जा सकता है। 
  • कम बिजली की खपत सामान्‍य कंप्‍यूटरों की तुलना में, छोटे पामटॉप डिवाइस कम ऊर्जा का इस्‍तेमाल करके चल सकते है।
  • बैटरी से चलना कई पामटॉप कंप्‍यूटर बैटरी से चलते है, जिससे उन्‍हें बिना सीधे पावर सोर्स के कुछ समय तक इस्‍तेमाल यिका जा सकता है। 
  • पोर्टेबल डेटा स्‍टोरेज जरूरी निजी और काम से जुड़ी जानकारी को डिवाइस में स्‍टोर करके साथ ले जाया जा सकता है। 

पामटॉप कंप्‍यूटर के नुकसान (Disadvantages)

छोटे और आसानी से कहीं भी ले जाए जा सकने वाले होने के बावजूद पामटॉप कंप्‍यूटर की कुछ कमियां है इनके मुख्‍य नुकसान इस प्रकार है:--

  • छोटे स्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले छोटा होता है जिससे लंबे समय तक काम करना मुश्किल होता है। 
  • कम प्रोसेसिंग पावर स्‍टैंडर्ड कंप्‍यूटर और लैपटॉप की तुलना में इनकी प्रोसेसिंग पावर कम होती है। 
  • कम स्‍टोरेज क्षमता बड़ी मात्रा में डेटा और फाइलें स्‍टोर करना मुश्किल होता है।
  • टाइपिंग में मुश्किल कॉम्‍पैक्‍ट साइज के कारण कीबोर्ड भी छोटा होता है जिससे तेजी से टाइप करना मुश्किल होता है। 
  • सीमित फीचर्स इनमें कई ऐसे फीचर्स नहीं होते है जो आज के लैपटॉप, टैबलेट और स्‍मार्टफोन में मिलते हैं।
  • मल्‍टीटास्किंग की सीमाएं एक साथ कई बड़े या मुश्किल काम करना आसान नहीं होता है। 
  • आज के समय में कम उपयोगी आधुनिक स्‍मार्टफोन और टैबलेट की तुलना में पामटॉप कंप्‍यूटर की उपयोगिता काफी कम हो गई है।  

आज के समय में पामटॉप कंप्‍यूटर Palmtop Computer Today

आज कल पामटॉप कंप्‍यूटर का इस्‍तेमाल लगभग खत्‍म हो गया है। पहले इनका उपयोग छोटे-मोटे कंप्‍यूटर कामों के लिए किया जाता है। जैसे नोट लेना, कैलेंण्‍डर और कॉन्‍टैक्‍ट्स मैनेज करन और कैलकुलेशन करना लेकिन अब इनकी जगह काफी हद तक स्‍मार्टफोन और टैबलेट ने ले ली है। 

Palmtop Computer in Hindi


आज के स्‍मार्टफोने में इंटरनेट एक्‍सेस, कॉलिंग, कैमरा, ऐप्‍स, GPS वीडियों की सुविधा ऑनलाइन लर्निंग और कई तरह के कंप्‍यूटर काम करने जैसे फीचर्स मिलते हैं और ये सब एक छोटे से डिवाइस में ही मिल जाते हैं। वहीं टैबलेट में पोर्टेबिलिटी के साथ-साथ बड़ी स्‍क्रीन भी मिलती है। जिससे कंप्‍यूटर का अनुभव बेहतर होता है। 

Difference between palmtop computers and laptops

Difference Between Palmtop Computer and Laptop

Basis

Palmtop Computer

Laptop

Size

Very small and compact

Relatively larger

Weight

Very lightweight

Heavier than a Palmtop

Screen

Small screen

Larger screen

Processing Power

Limited processing capacity

Higher processing capacity

Storage

Limited storage capacity

Higher storage capacity

Keyboard

Small or compact keyboard

Full-size or standard keyboard

Usage

Used for basic personal tasks

Used for education, office work, business, entertainment, etc.

Portability

Extremely easy to carry

Portable but larger than a Palmtop

Battery

Generally consumes less power

Usually consumes more power

Multitasking

Limited multitasking

Supports better multitasking

Internet & Connectivity

Limited connectivity in older models

Better internet and connectivity options

Performance

Suitable for basic tasks

Suitable for basic as well as complex tasks

Modern Use

Mostly obsolete today

Widely used today




आधार

Palmtop Computer

Laptop

आकार (Size)

बहुत छोटा होता है और आसानी से हाथ में रखा जा सकता है।

Palmtop की तुलना में बड़ा होता है।

वजन (Weight)

बहुत हल्का और आसानी से Carry किया जा सकता है।

Palmtop से अधिक भारी होता है।

स्क्रीन (Screen)

इसकी Screen छोटी होती है।

इसकी Screen बड़ी होती है, जिससे काम करना आसान होता है।

Processing Capacity

इसकी Processing Power सीमित होती है।

इसकी Processing Power अधिक होती है।

Storage

Storage Capacity सामान्यतः कम होती है।

इसमें अधिक Storage उपलब्ध होता है।

Keyboard

Keyboard छोटा या सीमित हो सकता है।

इसमें सामान्य और बड़ा Keyboard होता है।

उपयोग (Uses)

Notes, Calculation, Calendar और छोटे Personal Tasks के लिए उपयोगी।

Education, Office Work, Business, Programming, Gaming आदि के लिए उपयोगी।

Portability

बहुत अधिक Portable होता है और आसानी से हाथ में ले जाया जा सकता है।

Portable होता है, लेकिन Palmtop की तुलना में बड़ा होता है।

Multitasking

Multitasking की क्षमता सीमित होती है।

एक साथ कई Applications चलाना आसान होता है।

Power Consumption

सामान्यतः कम Power की आवश्यकता होती है।

अपेक्षाकृत अधिक Power की आवश्यकता होती है।

Modern Use

आज इसका उपयोग बहुत कम होता है।

आज भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है।

मुख्य उद्देश्य

छोटे और व्यक्तिगत Computing Tasks करना।

सामान्य से लेकर Advanced Computing Tasks करना।


FAQ

Q. 1  पामटॉप कंप्‍यूटर क्‍या है?

पामटॉप कंप्‍यूटर एक छोटा पोर्टोबल कंप्‍यूटर होता है जिसे हाथे में रखकर इसका उपयोग किया जा सकता है।

2.  क्‍या पामटॉप कंप्‍यूटर को पोर्टेबल कंप्‍यूटर माना जाता है?

हाँ पामटॉप कंप्‍यूटर एक तरह का छोटा पोर्टेबल कंप्‍यूटर डिवाइस होता है।

3.  पामटॉप कंप्‍यूटर का उपयोग किसलिए किया जाता है?

इसका उपयोग मुख्‍य रूप से नोट्स लेने, कैलकुलेशन करने, कैलेण्‍डर और कॉन्‍टैक्‍ट्स को मैनेज करने और दूसरे पर्सनल काम करने के लिए किया जाता है। 

4.  क्‍या आज भी पामटॉप कंप्‍यूटर का उपयोग होता है?

आज भी इसका इस्‍तेमाल बहुत कम हो गया है स्‍मार्टफोन और टैबलेट ने इनके ज्‍यादातर काम अपने काम अपने हाथ में ले लिए हैं। 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.