EDVAC क्या है? (Electronic Discrete Variable Automatic Computer) - EDVAC in Hindi

 EDVAC (Electronic Discrete Variable Automatic Computer

EDVAC (Electronic Discrete Variable Automatic Computer) कंप्‍यूटर के इतिहास का एक महत्‍वपूर्ण मील का पत्‍थर है। यह दुनिया के शुरुआती Stored Program Electronic Digital Computer में से एक था। ENIAC के बाद विकसित EDVAC ने कंप्‍यूटर को अधिक तेज अधिक विश्र्वसनीय और उपयोग में आसान बनाया गया। इसी कारण इसे आधुनिक कंप्‍यूटर तकनीक के विकास में माना जाता है। इसका विकास 1944 से 1949 के बीच किया गया। EDVAC की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें डेटा और प्रोग्राम दोनों को मेमोरी में संग्रहीत किय जा सकता है आज के सभी आधुनिक कंप्‍यूटर का आधार माना जाता है। 

EDVAC – Stored Program Concept पर आधारित प्रारंभिक इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटरEDVAC – Stored Program Concept पर आधारित प्रारंभिक इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर

EDVAC क्‍या है?

EDVAC (Electronic Discrete Variable Automatic Computer) एक Electronic Digital Stored Program Computer था, जिसे  John von Neumann, J. Presper Eckert और John W. Mauchly के योगदान से विकसित किया गया है। यह Binary Number System (0 और1) पर आधारित है इसमें प्रोग्राम और डेटा दोनो को मेमोरी में संग्रहीत किया जाता है। EDVAC यह दुनिया के शुरुआती Stored Program Electronic Digital Computer में से एक है। इसका विकास जॉन वाॅन न्‍यूमैने, और जे. प्रेस्‍पर एकर्ट और जॉन मॉक्‍ली के योगदान से 1944-1949 के बीच किया गया है। 

परिभाषा:

EDVAC एक इलेक्‍ट्रॉनिक डिजिटल कंप्‍यूटर है, जो Stored Program Concept के आधार पर कार्य करता है तथा डेटा और निर्देशों को मेमोरी में संग्रहित करके स्‍वचालित रूप से गणनाऍं करता है। 

EDVAC (Electronic Discrete Variable Automatic Computer एक Electronic Digital Stored Program Computer था जो Binary Number System (द्विआधारी संख्‍या प्रणाली) पर आधारित है। यह डाटा और प्रोग्राम दोनो को मेमोरी में संग्र‍हीत करके कार्य करता है। 

EDVAC का इतिहास 

EDVAC के सफल होने के बाद वैज्ञानिको ने महसूस किया कि हर नए कार्य के लिए कम्‍प्‍यूटर को दोबारा वायरिंग करना समय लेने वाला है। इस समस्‍या को दूर करने के लिए EDVAC का विकास किया गया है। 1945 में जॉन वॉन न्‍यूमैन ने '' First Draft of a Report on the EDVAC" नामक प्रसिद्ध रिपोर्ट प्रकाशित की गई जिसमें Stored Program Concept का वर्णन किया गया यह सिद्धांत आधुनिक कंप्‍यूटर वास्‍तुकला की नींव बना है। द्वितीय विश्र्व युद्ध के दौरान विकसित ENIAC अपनी गति के कारण बहुत सफल रहा लेकिन उसमें एक बड़ी समस्‍या यह है। यदि नया कार्य करना होता है तो मशीन वायरिंग बदलनी पड़ती है जिसमें कई घंटे या कई दिनों का समय लग जाता है। इस समस्‍या का समाधान करने के लिए वैज्ञानिको ने एक ऐसे कंप्‍यूटर की कल्‍पना की है जिसमें प्रोग्राम को मेमोरी में संग्राहीत किया जाता है इसी विचार के आधार पर EDVAC का विकास प्रारंभ हुआ।     
Read more:
सेंसस टैबुलेटर (Census Tabulator)
कंप्यूटर क्या है?
Computer कैसे काम करता है?
विषयजानकारी
नामEDVAC
पूरा नामElectronic Discrete Variable Automatic Computer
विकास अवधि1944–1949
मुख्य योगदानकर्ताJohn von Neumann, J. Presper Eckert, John W. Mauchly
प्रकारStored Program Electronic Digital Computer
संख्या प्रणालीBinary Number System
मुख्य विशेषताStored Program Concept
महत्वआधुनिक कंप्यूटर आर्किटेक्चर की नींव

EDVAC कैसे काम करता है?

की कार्यप्रणाली आधुनिक कंप्‍यूटर से काफी मिलती-जुलती है। 

1. Input

डेटा और निर्देश कंप्‍यूटर में दर्ज करता है।

2. Memory

डेटा और प्रोग्राम दोनों मेमोरी में स्‍टोर किए जाते है। 

3. Control Unit 

कंट्रोल यूनिट मेमोरी से निर्देश पढ़कर उन्‍हें क्रमवद्ध तरीके से निष्‍पादित करता है।

4. ALU (Arithmetic Logic Unit)

ALU जोड़, घटाव, गुणा, भाग Logical गणनाऍं कर सकता है।
 
5. Output

गणना पूरी होने के बाद परिणाम आउटपुट डिवाइस के माध्‍यम से प्राप्‍त होता है। 

EDVAC का फ्लो चार्ट

Input
   │
   ▼
Memory
(Data + Program)
   │
   ▼
Control Unit
   │
   ▼
ALU
   │
   ▼
Output

EDVAC के मुख्‍य भाग 

1. मेमोरी 

  • डेटा स्‍टोर करती है।
  • प्रोग्राम स्‍टोर करती है।
  • परिणाम सुरक्षित रखती है।

2.  कंट्रोल यूनिट 

  • निर्देश पढ़ती है।
  • सभी कार्यों को नियंत्रित करती है।
  • सही क्रम में निर्देश निष्‍पादित करती है।

3.  अंकगणित एवं तर्क इकाई 

  • जोड़
  • घटाव
  • गुणा 
  • भाग
  • Logical Operations

4.  Input Unit

Data और निर्देश कंप्‍यूटर में प्रवेश करती है।

5.  Output

प्रसंस्‍करण के बाद परिणाम प्रदर्शित करती है। 

Uses of  EDVAC 

  • वैज्ञानिक अनुसंधान
  • इंजीनियरिंग गणनाऍं
  • रक्षा क्षेत्र 
  • गणितीय विश्‍लेषण
  • डेटा प्रोसेसिंग 

Advantages of EDVAC 

  • Stored Program Concept
  • तेज और सटीक गणना।
  • ENIAC की तुलना
  • प्रोग्राम बदलना।
  • आधुनिक कंप्‍यूटर।

Limitations of EDVAC

  • इसका आकार बहुत बड़ा है।
  • निर्माण लागत अधिक है।
  • रखरखव कठिन है।
  • बिजली की खपत अधिक है।

कंप्‍यूटर के विकास में EDVAC

EDVAC ने कंप्‍यूटर में सबसे महत्‍वपूर्ण Stored Program Concept प्रस्‍तुत किया है। इस सिद्धांत कं कारण कंप्‍यूटर में प्रोग्राम और डेटा को एक ही मेमोरी में स्‍टोर करना संभव हुआ है। इससे कंप्‍यूटर अधिक तेज लचीला और उपयोगी बन गया है। आज के लगभग कंप्‍यूटर Von Neumann Architecture पर आधारित है जिसकी शुरुआत EDVAC से हुई है। 

निष्‍कर्ष 

EDVAC (Electronic Discrete Variable Automatic Computer) कंप्‍यूटर के इतिहास में एक क्रांतिकारी आवष्‍कार है। इसमें Stored Program Concept को अपनाकर कंप्‍यूटर को अधिक तेज लचीला और उपयोगी बनाया गया EDVAC की तुलना में यह अधिक उन्‍नत है क्‍योंकि इसमें प्रोग्राम और डेटा दोनो को मेमोरी में स्‍टोर किया जा सकता है। EDVAC की सीमाओं को दूर करते हुए EDVAC ने आधुनिक कंप्‍यूटर के लिए नई दिशा निर्धारित की आज उपयोग किए जाने वाले लगभग सभी कंप्‍यूटर Von Neumann Architecture पर आधारित है। 
कंप्‍यूटर के विकास में EDVAC का महत्‍वपूर्ण योग दान है। 

FAQ

1. EDVAC का पूरा नाम क्‍या है?

Electronic Discrete Variavle Automatic Computer

2. EDVAC का विकास कब हुआ था?

1944 से 1949 के बीच।

3. EDVAC की सबसे महत्‍वपूर्ण विशेषता क्‍या थी?

इसमें Stored Program Concept का उपयोग किया गया था।

4. EDVAC किस संख्‍या प्रणाली पर आधारित है?

Binary Number System (0 1)

5. EDVAC और ENIAC में मुख्‍य अंतर क्‍या है?

ENIAC में प्रोग्राम बदलने के लिए वायरिंग करनी पड़ती है जबकि EDVAC में प्रोग्राम और डेटा मेमोरी में डाटा स्‍टोर किया जाता है।

https://www.smartcomputerwizard.com/2026/07/edvac-computer-in-hindi.html




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.