कंप्यूटर हार्डवेयर के मुख्य घटक क्या हैं? – Main Components of Computer Hardware in Hindi

कंप्‍यूटर हार्डवेयर के मुख्‍य भाग Main Components of Computer Hardware 

Main Components of Computer Hardware in Hindi

कंप्यूटर हार्डवेयर के मुख्य घटक क्या हैं? – Main Components of Computer Hardware in Hindi

कंप्‍यूटर एक इलेक्‍ट्रॉनिक मशीन है जो कई हार्डवेयर हिस्‍सों की मदद से काम करती है। कंप्‍यूटर के वे सभी भाग जिन्‍हें देखा और छुआ जा सकता है, उन्‍हें हार्डवेयर कहा जाता है। इसके उदाहरणों में कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर, सीपीयू RAM, Hard Disk, SSD और प्रिंटर भी शामिल है। 

Main Components of Computer Hardware in Hindi

कंप्‍यूटर का हर हार्डवेयर हिस्‍सा एक खास काम करता है। कुछ डिवाइस डेटा और निर्देश इनपुट करने के लिए इस्‍तेमाल होते है, कुछ डेटा को प्रोसेस करते हैं, और कुछ यूजर तक नतीजे पहुँचाते हैं। इसलिए, कंप्‍यूटर के सहीं ढंग से काम करने के लिए इन सभी हार्डवेयर हिस्‍सों का एक साथ काम करना जरूरी है। 

कंप्‍यूटर हार्डवेयर के मुख्‍य भाग 

कंप्‍यूटर हार्डवेयर के मुख्‍य भागों को उनके काम के आधार पर इस तरह समझा जा सकता है। 

1. इनपुट डिवाइस 

इनपुट डिवाइस वे हार्डवेयर हिस्‍से हैं जिनकी मदद से यूजर कंप्‍यूटर में डेटा और निर्देश डाल सकता है। 

उदाहरण के लिए जब हम कीबोर्ड का इस्‍तेमाल करके अपना नाम टाइप करते हैं या माउस से किसी आइकन पर क्लिक करते हैं तो कंप्‍यूटर इन डिवाइस के जरिए इनपुट लेता है। 
  • Keyboard
  • Mouse
  • Scanner
  • Microphoe
  • webcam
  • Touchscreen

2. CPU Central Processing Unit

CPU का पूरा नाम सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट है। इसे आमतौर पर कंप्‍यूटर का दिमाग कहा जाता है। CPU मिले हुए डेटा और निर्देशों को प्रोसेस करता है और कंप्‍यूटर के अलग-अलग कामों को कंट्रोल करता है। 

CPU के मुख्‍य भाग ये है। 
  • अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट (ALU) :  यह गणितीय और लॉजिकल काम करता है। 
  • कंट्रोल यूनिट (CU) : यह कंप्‍यूटर के अलग-अलग कामों को कंट्रोल और कोऑर्डिनेट करता है। 
  • रजिस्‍टर: इनका इस्‍तेमाल प्रोसेसर के अंदर बहुत तेजी से डेटा और निर्देशों को कुछ समय के लिए स्‍टोर करने के लिए किया जाता है। 

3. Memory

मेमोरी कंप्‍यूटर का वह हिस्‍सा है जहाँ प्रोसेसिंग के दौरान जरूरी डेटा निर्देश और जानकारी स्‍टोर की जाती है। 

कंप्‍यूटर मेमोरी को मुख्‍य रूप से दो प्रकारों में बांटा गया है। 

1. प्राइमरी मेमोरी
2. सेकेण्‍डरी स्‍टोरेज

1. प्राइमरी मेमोरी 

इसमें मुख्‍य रूप से RAM और ROM शामिल हैं। RAM कंप्‍यूटर के चल रहे कामों के लिए डेटा को कुछ समय के लिए रखती है, जबकि ROM जरूरी और स्‍थायी निर्देश स्‍टोर करती है। 

2. सेकेण्‍डरी स्‍टोरेज

इसमें HDD, SSD पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड जैसे डिवाइस शामिल हैं, जिनका इस्‍तेमाल लंबे समय तक डेटा को सुरक्षित रूप से स्‍टोर करने के लिए किया जाता है। 

4. मदरबोर्ड 

मदरबोर्ड कंप्‍यूटर का मुख्‍य सर्किट बोर्ड होता है। इससे कई जरूरी कंपोनेट जैसे CPU, RAM, स्‍टोरेज और अलग-अलग एक्‍सपेशन डिवाइस जुडे होते है। कंप्‍यूटर के अलग-अलग कंपोनेंट्स के बीच बातचीत और डेटा के आदान प्रदान में मदरबोर्ड बहुत अहम भूमिका निभाता है। 

5. स्‍टोरेज डिवाइस

स्‍टोरेज डिवाइस का इस्‍तेमाल कंप्‍कयूटर में डेटा, फाइलों, फोटो, वीडियो, डॉक्‍यूमेंट और सॉफ्टवेयर को लंबे समय तक सुरक्षित रूप से स्‍टोर करने के लिए किया जाता है। 

मुख्‍य स्‍टोरेज डिवाइस 
  • हार्ड डिस्‍क ड्राइव
  • सॉलिड स्‍टेट ड्राइव
  • पेन ड्राइव
  • मेमोरी कार्ड
  • एक्‍सटर्नल हार्ड ड्राइव
आज के कंप्‍यूटर में SSD का इस्‍तेमाल काफी आम है क्‍योंकि ये HDD की तुलना में तेजी से डेटा पढ़ और लिख सकती है। 

6. आउटपुट डिवाइस (Output Devices) 

आउटपुट डिवाइस कंप्‍यूटर द्वारा प्रोसेस किए गए डेटा के नतीजों को यूजर तक पहुँचाते हैं। 
उदाहरण के लिए जब हम कंप्‍यूटर पर कोई वीडियो चलाते हैं, तो मॉनिटर इमेज दिखाता है और स्‍पीकर आवाज सुनाता है। 
  • Monitor
  • Printer
  • Speaker
  • Projector
  • Headphones

7. पावर सप्‍लाई यूनिट Power Supply Unit (PSU)

डेस्‍कटॉप कंप्‍यूटर में पावर यूनिट PSU कंप्‍यूटर के अलग-अलग पार्ट्स को जरूरी बिजली पहुँचाती है। यह आने वाली AC बिजली को सिस्‍टम के लिए जरूरी DC पावर में बदलती है। 

CPU, मदरबोर्ड, स्‍टोरेज और दूसरे अंदरूनी पार्ट्स के सही ढंग से काम करने के एिल सही पावर सप्‍लाई बहुत जरूरी है। 


कंप्यूटर हार्डवेयर के मुख्य घटकों की तालिका

घटक

मुख्य कार्य

Input Devices

कंप्यूटर में डेटा और निर्देश दर्ज करना

CPU

डेटा को प्रोसेस करना और निर्देशों को निष्पादित करना

Memory

डेटा और निर्देशों को रखना

Motherboard

विभिन्न हार्डवेयर घटकों को जोड़ना

Storage Devices

डेटा को लंबे समय तक सुरक्षित रखना

Output Devices

प्रोसेस किए गए परिणाम को प्रदर्शित करना

Power Supply

कंप्यूटर के घटकों को विद्युत शक्ति देना

कंप्‍यूटर हार्डवेयर केसे काम करता है। 

Input → Processing → Storage → Output

निष्‍कर्ष 

कंप्‍यूटर हार्डवेयर पूरे सिस्‍टम का एक अहम हिस्‍सा है। मुख्‍य हार्डवेयर कंपोनेंट्स में इनपुट डिवाइस सीपीयू मेमोरी, मदरबोर्ड, स्‍टोरेज डिवाइस आउटपुट डिवाइस और पावर सप्‍लाई शामिल है। हर कंपोनेंट एक खास काम करता है और ये सभी मिलकर कंप्‍यूटर को सही ढंग से काम करने में मदद करते है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.