Hardware और Software क्या है? परिभाषा, प्रकार, उदाहरण और अंतर

कंप्‍यूटर को कार्य करने के लिए हार्ड वेयर और सॉफ्टवेयर की आवश्‍यकता क्‍यो होती है? Why do computers need hardware and software to function?

किसी भी कंप्‍यूटर के सही ढंग से काम करने के लिए मुख्‍य रूप से दो जरूरी चीजों की जरूरत होती है पहला हार्डवेयर और दूसरा सॉफ्टवेयर हार्डवेयर का मतलब है कंप्‍यूटर के वे भौतिक भाग हिन्‍हें हम देख और छू सकते हैं, जबकि साॅफ्टवेयर में वे प्रोग्राम और निर्देश होते है जो हार्डवेयर को बताते हैं कि क्‍या काम करना है। 

Hardware और Software क्या है? परिभाषा, प्रकार, उदाहरण और अंतर


सरल शब्‍दो में कहा जाए तो हार्डवेयर कंप्‍यूटर का शरीर है और साफ्टवेयर उसका दिमाग है वे एक दूसरे पर निर्भर है कंप्‍यूटर अकेले हार्डवेयर से कोई उपयोगी काम नहीं कर सकता और न ही सॉफ्टवेयर बिना हार्डवेयर के काम कर सकता है।  

हार्डवेयर क्‍या है?

हार्डवेयर का मतलब कंप्‍यूटर के उन सभी भौतिक हिस्‍सों से है जिन्‍हें देखा और छुआ जा सकता है। कंप्‍यूटर कं अंदर और बाहर मौजूद कई तरह के डिवाइस हार्डवेयर के उदाहरण है।

उदाहरण

  • की बोर्ड - कंप्‍यूटर में अक्षर, नंबर और कमांड डालने के लिए। 
  • माउस - स्‍क्रीन पर चीजो को चुनने और कंट्रोल करने के लिए।
  • मॉनिटर - कंप्‍यूटर द्वारा प्रोसेस की गई जानकारी को स्‍क्रीन पर दिखाने के लिए। 
  • CPU - डेटा को प्रोसेस करने और कंप्‍यूटर के कामों को कंट्रोल करने के लिए। 
  • RAM - काम करते समय डेटा और प्रोग्राम को कुछ समय के लिए स्‍टोर करने के लिए। 
  • हार्ड डिस्‍क/SSD - डेटा और फाइलों को हमेशा के लिए स्‍टोर करने के लिए। 
  • प्रिंटर - डिजिटल जानकारी को कागज पर प्रिंट करने के लिए। 
 इस तरह कंप्‍यूटर के वे सभी हिस्‍से जिन्‍हें भौतिक रूप से हुआ जा सकता है उन्‍हें आम तौर हार्डवेयर कहा जाता है। 
कंप्‍यूटर को कार्य करने के लिए हार्ड वेयर और सॉफ्टवेयर की आवश्‍यकता क्‍यो होती है?

सॉफ्टवेयर क्‍या है?

सॉफ्टवेयर कंप्‍यूटर प्रोग्राम निर्देशों और प्रक्रियाओं का एक समूह है। यह कंप्‍यूटर के हार्डवेयर को निर्देश देता है कि कोई खास काम कैसे करना है। कंप्‍यूटर प्रोग्राम निर्देशों और प्रक्रियाओं का समूह होता है। यह कंप्‍यूटर के हार्डवेयर को निर्देश देता है कि किसी कार्य को किस प्रकार पूरा करना है।  सॉफ्टवेयर को हम छू नहीं सकते, लेकिन कंप्‍यूटर में इसे चलाकर इसके परिणाम को देख सकते हैं। 

उदाहरण

  • Windows
  • Linux
  • Android
  • Microsoft Word
  • Google Chrome
  • Adobe Photoshop 
  • VLC Media Player
इसमें Windows और Linux जैसे ऑपरेटिंग सिस्‍टम कंप्‍यूटर के हार्डवेयर और अन्‍य सॉफ्टवेयर को नियंत्रित करे में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर एक साथ कैसे काम करते है?

कंप्‍यूटर को काम करे लायक बनाने के लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर मिलकर काम करते हैं। उदाहरण के लिए जब आप अपने कंप्‍यूटर पर Microsoft Word खोलते है। और कीबोर्ड का उपयोग करके कोई शब्‍द टाइप करते है, तो कई चीजें एक साथ होती है। हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर मिलकर कंप्‍यूटर को कार्य करने योग्‍य बनाते हैं। सबसे पहले सॉफ्टवेयर आप द्वारा दिए निर्देशों को समझता है। इसके बाद CPU और अन्‍य हार्डवेयर उन निर्देशों को प्रोसेस करते हैं और परिणाम मॉनिटर पर दिखाई देता है। 

इसे एक आसान उदाहरण से समझ सकते है 

कीबोर्ड → सॉफ्टवेयर → CPU → मॉनिटर

जब आप की बोर्ड से कोई अक्षर दबाते हैं तो कंप्‍यूटर उस इनपुट को प्रोसेस करता है और संबंधित अक्षर मॉनिटर पर दिखाई देता है। 

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में अंतर

आधार

हार्डवेयर

सॉफ्टवेयर

अर्थ

कंप्यूटर के भौतिक भाग

प्रोग्राम और निर्देश

छू सकते हैं?

हाँ

नहीं

उदाहरण

CPU, Mouse, Keyboard, Monitor

Windows, Chrome, MS Word

खराब होने का कारण

टूट-फूट या भौतिक समस्या

वायरस, प्रोग्रामिंग या सिस्टम समस्या

भूमिका

निर्देशों को भौतिक रूप से प्रोसेस करता है

हार्डवेयर को निर्देश देता है


कंप्‍यूटर में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का महत्‍व

कंप्‍यूटर के काम करने में दोनों ही बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। हार्डवेयर कंप्‍यूटर को काम करने की फिजिकल क्षमता देता है, जबकि सॉफ्टवेयर यह तय करता है कि हार्डवेयर को कौन से खास काम करने हैं। 

उदाहरण के लिए, अगर किसी कंप्‍यूटर में कीबोर्ड तो है, लेकिन उसे चलाने के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर और ड्राइवर नहीं हैं, तो कीबोर्ड का ठीक से इस्‍तेमाल नहीं किया जा सकता वहीं दूसरी ओर, कंप्‍यूटर हार्डवेयर के बिना सॉफ्टवेयर चलाना भी नामुमकिन है। 

क्‍या कंप्‍यूटर केवल हार्डवेयर से काम कर सकता है?

कंप्‍यूटर सिर्फ हार्डवेयर से काम नहीं कर सकता हार्डवेयर को कंट्रोल करने और उससे काम करवाने के लिए सॉफ्टवेयर की जरूरत होती है।

उदाहरण के लिए CPU, RAM, कीबोर्ड और मॉनिटर कंप्‍यूटर हार्डवेयर हैं, लेकिन इन डिवाइस को निर्देश देने के लिए ऑपरेटिंग सिस्‍टम और दूसरे सॉफ्टवेयर की जरूरी होती है। 

क्‍या सॉफ्टवेयर बिना हार्डवेयर के काम कर सकता है?

सॉफ्टवेयर को चलने के लिए हार्डवेयर की आवश्‍यकता होती है। उदाहरण के लिए Google Chrome एक सॉफ्टवेयर है, लेकिन इसे चलाने के लिए CPU, RAM, Storage और Display जैसे हार्डवेयर की आवश्‍यकता होती है। 

निष्‍कर्ष

कंप्‍यूटर के काम करने में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों ही बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। हार्डवेयर का मतलब कंप्‍यूटर के फिजिकल पार्ट्स से है, सॉफ्टवेयर कंप्‍यूटर को चलाने के लिए जरूरी निर्देश देता है। 

इसलिए यह कहा जा सकता है कि हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर एक-दूसरे के पूरक है इन दोनों के बिना कंप्‍यूटर का काम करना मुमकिन नहीं है। 















Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.