कंप्यूटर का वर्गीकरण क्या है? | Classification of Computers in Hindi

कंप्‍यूटर का वर्गीकरण क्‍या है?

कंप्‍यूटर का वर्गीकरण (Classification of Computer) कंप्‍यूटर एक इलेक्‍ट्रॉनिक मशीन है जो खास निर्देशों के अनुसार उसे प्रोसेस करती है और जरूरी जानकारी देती है। आज कंप्‍यूटर का उपयोग लगभग हर क्षेत्र में हो रहा है जैसे शिक्षा, मनोरंजन, बैकिंग, बिजनेस, चिकित्‍सा, विज्ञान, संचार और सरकारी कामकाज में इसका इस्‍तेमाल हो रहा है। इस ब्‍लॉग पोस्‍ट में हम आप को Classification of Computers in Hindi के बारे में बताएये के यह क्‍या होता है। 

Classification of Computers in Hindi

कंप्‍यूटर अपनी क्षमता, आकार, ऑपरेटिंग सिस्‍टम टेक्‍नोलॉजी और उपयोग के आधार पर अलग-अलग तरह के होते हैं। इसलिए, उन्‍हें उनकी विशेषताओं, कार्यक्षमता, आकार और उपयोग के आधार पर बांटा जाता है। इन अलग-अलग आधारों पर कंप्‍यूटर को समूहों में बांटने की प्रक्रिया को ही कंप्‍यूटर का वर्गीकरण कहा जाता है। 

आसान शब्‍दों में कहें तो कंप्‍यूटर के वर्गीकरण का मतलब है अलग-अलग तरह के कंप्‍यूटरों को उनकी प्रोसेसिंग क्षमता, टेक्‍नोलॉजी, आकार और उदृेश्‍य के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। 

कार्य करने के तरीको के आधार पर कंप्‍यूटर का वर्गीकरण Classification of Computer on the Working Technology in Hindi

आज के समय में कंप्‍यूटर हमारे जीवन का अहम हिस्‍सा बन गया हैं। इसका उपयोग लगभग हर क्षेत्र में हो रहा है। जैसे शिक्षा, बैंकिंग बिजनेस, चिकित्‍सा, विज्ञान और मनोरंजन जैसे हर क्षेत्र में उपयोग किया जाता है। लेकिन सभी कंप्‍यूटर एक ही तरह से काम नहीं करते है। 

कंप्‍यूटर को उनके काम करने के तरीके के आधार पर  अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाता है। 

कार्य करने की तकनीक के आधार पर कंप्‍यूटर कितने प्रकार के होते है। How many types of computers are there based on their operating technique?

1. एनालॉग कंप्‍यूटर (Analog Computer)
2. डिजिटल कंप्‍यूटर (Digital Computer)
3. हाइब्रिड कंप्‍यूटर (Hybrid Computer)

Read More:- 

1. Analog Computer (एनालॉग कंप्‍यूटर)

Analog Computer in Hindi:- एनालॉग कंप्‍यूटर ऐसे कंप्‍यूटर होते हैं जो लगातार बदलते रहने वाले डेटा (कंटीन्‍यूअस डेटा) पर काम करते हैं। इसका उपयोग तापमान, दबाव, गति, वोल्‍टेज ओर इलेक्ट्रिक करंट जैसी भौतिक मात्राओं को मापने और उनका विश्‍लेषण करने के लिए किया जाता है। 

Classification of Computers in Hindi


उदाहरण:-
  • स्‍पीडोमीटर 
  • तापमान मापने वाले उपकरण 
  • इलेक्ट्रिकल मापन उपकरण
  • इंडस्ट्रियल मापन सिस्‍टम
  • वैज्ञानिक उपकरण
  • एनालॉग कंप्‍यूटर वि विशेषताएं
विशेषताएं:-
  • यह कंटीन्‍यूअस डेटा पर काम करता है। 
  • इसका उपयोग मापन के कार्यो में किया जाता है। 
  • ये भौतिक मात्राओं को मापने के लिए उपयोगी होते है। 
  • इसका उपयोग वैज्ञानिक और इंजीनियर के क्षेत्रों में किया जाता है। 

2. डिजिटल कंप्‍यूटर ( Digital Computer)

Digital Computer in Hindi:- डिजिटल कंप्‍यूटर वह कंप्‍यूटर होता है जो डेटा को डिजिटल रूप में, बाइनरी डिजिट यानी 0 और 1 के रूप में प्रोसेस किया जाता है। आज हम नि कंप्‍यूटरों और इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग करते हैं, उनमें से ज्‍यादातर डिजिटल टेक्‍नोलॉजी पर आधारित होती है। 

Classification of Computers in Hindi


उदाहरण:-
  • डेस्‍कटॉप कंप्‍यूटर 
  • लैपटॉप
  • स्‍मार्ट फोन
  • टैबलेट
  • डिजिटल कैलकुलेटर
  • डिजिटल सर्वर 
विशेषताऍं

  • यह डिजिटल डेटा रूप में कार्य करता है। 
  • इसमें डेटा को 0 ओर 1 के रूप में लिखा जाता है। या प्रोसेस किया जाता है। 
  • यह तेज गति से गणना कर सकता है। 
  • इसका उपयोग शिक्ष, बिजनेस, बैंकिंग और मनोरंजन जैसे कई क्षेत्रों में किया जाता है। 
  • आधुनिक कंप्‍यूटर डिजिटल टेक्‍नोलॉजी पर आधारित हैं। 

3.  Hybrid Computer (हाइब्रिड कंप्‍यूटर)

Hybrid Computer in Hindi:- हाइब्रिड कंप्‍यूटर ऐसे कंंप्‍यूटर होते हैं जिनमें Analog और Digital दोनो तरह के कंप्‍यूटर की विशेषताओं का संयोजन होता है। निरंतर बदलने वाले एनांलॉग डेटा को ले सकता है, उसे डिजिटल डेटा के रूप में प्रोसेस कर सकता है उसका उपयोग मुख्‍य रूप से उन क्षेत्रों में किया जाता है जहाँ असल दुनिया की माप (real-world measurements)और डिजिटल प्रोसेसिंग दोनों की जरूरत होती है। 

Classification of Computers in Hindi

उदाहरण:-
  
  • Medical Monitoring System
  • ICU Monitoring Equipment
  • वैज्ञानिक रिसर्च सिस्‍टम 
  • इंडस्ट्रियल कंट्रोल सिस्‍टम

 विशेषताऍं

  • ये एनालॉग और डिजिटल दोनो तरह की टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल करते है।
  • यह माप और गणना दोनों के लिये उपयोगी होते है। 
  • इसका उपयोग चिकित्‍सा और वैज्ञानिक क्षेत्रों में किया जाता है। 
  • ये रियल टाइम डेटा को प्रोसेस करने में सक्षम होते है। 

आधार

Analog Computer

Digital Computer

Hybrid Computer

डेटा

Continuous Data यानी लगातार बदलने वाला डेटा

Digital Data यानी डिजिटल रूप में उपलब्ध डेटा

Analog + Digital Data दोनों

कार्य प्रणाली

भौतिक संकेतों और लगातार बदलने वाली राशियों पर आधारित

Binary System यानी 0 और 1 पर आधारित

Analog और Digital दोनों तकनीकों का संयोजन

डेटा का स्वरूप

तापमान, दबाव, गति, वोल्टेज जैसी भौतिक राशियाँ

संख्या, अक्षर, टेक्स्ट, चित्र, ऑडियो और वीडियो आदि

भौतिक संकेतों के साथ डिजिटल डेटा

डेटा प्रोसेसिंग

Continuous Data को मापकर और संसाधित करके परिणाम देता है

Digital Data को इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रोसेस करता है

Analog Data को प्राप्त करके Digital Processing कर सकता है

गणना का तरीका

भौतिक मात्राओं के परिवर्तन के आधार पर

Binary Digits (0 और 1) के आधार पर

Analog Measurement और Digital Processing दोनों

उपयोग

मापन, वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग कार्यों में

सामान्य कंप्यूटिंग, डेटा प्रोसेसिंग और सूचना कार्यों में

विशेष, वैज्ञानिक, चिकित्सा और औद्योगिक कार्यों में

उदाहरण

Speedometer, Analog Measuring Instruments

Laptop, Desktop, Smartphone

Medical Monitoring System, Industrial Control System

उपयोग का क्षेत्र

विज्ञान, इंजीनियरिंग और औद्योगिक मापन

शिक्षा, व्यापार, बैंकिंग, संचार, मनोरंजन आदि

चिकित्सा, उद्योग, वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी क्षेत्र

सटीकता

मापन की प्रकृति और उपकरण पर निर्भर करती है

सामान्यतः उच्च सटीकता और दोहराने योग्य परिणाम

मापन और डिजिटल प्रोसेसिंग दोनों की गुणवत्ता पर निर्भर

डेटा की निरंतरता

डेटा लगातार बदल सकता है

डेटा निश्चित डिजिटल मानों के रूप में प्रोसेस होता है

Continuous और Digital दोनों प्रकार के डेटा के साथ काम कर सकता है

तकनीक

Analog Technology

Digital Technology

Analog + Digital Technology

मुख्य लाभ

वास्तविक समय में बदलने वाली भौतिक राशियों को मापने में उपयोगी

तेज, विश्वसनीय और बहुउद्देश्यीय

दोनों तकनीकों की उपयोगी विशेषताओं का संयोजन

मुख्य उपयोगिता

वास्तविक दुनिया के भौतिक मापों के लिए

रोजमर्रा के कंप्यूटिंग कार्यों के लिए

जहाँ मापन और डिजिटल विश्लेषण दोनों की आवश्यकता हो


निष्‍कर्ष

एनालॉग कंप्‍यूटर लगातार बदलते डेटा पर काम करते हैं, डिजिटल कंप्‍यूटर डिजिटल डेटा को प्रोसेस करते हैं, और हाइब्रिड कंप्‍यूटर एनालॉग और डिजिटल कंप्‍यूटर दोनो तरह की टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल करते है। एनालॉग, डिजिटल और हाइब्रिड कंप्‍यूटर के बीच उनके काम करने के तरीके ओर डेटा को प्रोसेस करने के तरीके में होता हे। ऐनालॉग कंप्‍यूटर लगातार बदलते डेटा पर काम करते हैं। इसलिए कंप्‍यूटर के अलग अलग प्रकारों और उनके इस्‍तेमाल को समझने के लिए कंप्‍यूटर की ऑपरेटिंग टेक्‍नोलॉजी को समझना बहुत जरूरी होता है। 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.